Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A 31-foot statue of Lord Govardhan is made from 5100 kg of cow dung.

Sonipat News: गाय के 5100 किलो गोबर से बनाई भगवान गोवर्धन की 31 फीट की प्रतिमा

Wed, 22 Oct 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A 31-foot statue of Lord Govardhan is made from 5100 kg of cow dung.
फोटो 15: सोनीपत के श्री अग्रसेन धाम कुंडली में तैयार किए जा रहे गोवर्धन महाराज। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। श्री अग्रसेन धाम कुंडली में गोवर्धन पूजा उत्सव की शुरुआत बुधवार से होगी। इसके लिए 5100 किलो गाय के गोबर से 31 फीट की भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाई जाएगी। बुधवार शाम 6:30 बजे होने वाली पूजा के लिए आर्ट ज्वैलरी हीरे मोती पुष्प से गोवर्धन महाराज को सजाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

धाम के मीडिया प्रभारी पवन गुप्ता ने बताया कि इस पवित्र कार्य को स्वयं धाम के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल व उनकी टीम के साथ कलाकार हर साल गोवर्धन महाराज के स्वरूप को तैयार करते हैं।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्था के मार्गदर्शक एवं मेयर राजीव जैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी हमेशा इस विशेष पूजा में शामिल होते हैं। साथ में मॉडल टाउन दिल्ली के विधायक एवं श्री अग्रसेन धाम के संरक्षक अशोक गोयल विशेष पूजा करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ सामाजिक,राजनीतिक एवं धर्म संतों की विशेष उपस्थिति रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल व वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश तुषीर ने बताया कि पूजा उत्सव के दौरान मां अन्नपूर्णा व भगवान गोवर्धन को अन्नकूट भंडारे का प्रसाद अर्पण किया जाएगा।

भजन गायक प्रिंस शुभम जैन की जोड़ी भगवान श्री बांके बिहारी गोवर्धन की महिमा का गुणगान करेंगी। गोवर्धन महाराज का पूजा महोत्सव 22 अक्तूबर को अन्नकूट के भंडारे से आरंभ होकर 28 अक्तूबर तक चलेगा। 151 ज्योत से भगवान गोवर्धन की मंगला आरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed