फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   98 buses went to the swearing in ceremony of the government, passengers kept wandering to reach their destination

Sonipat News: सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गई 98 बसें, गंतव्य पर जाने के लिए भटकते रहे यात्री

Fri, 18 Oct 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 18 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
98 buses went to the swearing in ceremony of the government, passengers kept wandering to reach their destination
फोटो 12- सोनीपत बस अड्डे पर बस का बेसब्री से इंतजार करते यात्री। संवाद
सोनीपत। सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में जिले से 98 बसों के भेजे जाने से विभिन्न रूटों पर परिवहन सेवाएं बाधित रहीं। गंतव्य पर जाने के लिए बस अड्डे पर पहुंचे यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। उसके बाद भी अधिकतर यात्रियों को बसें नहीं मिलने से निराश होकर वापस लौटना पड़ा। इनमें से अधिकतर यात्रियों ने रेलवे स्टेशन का रुख किया तो कुछ ने अपनी यात्रा ही स्थगित कर दी। विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्री बसों के लिए भटकते रहे। दिन भर यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

सोनीपत रोडवेज बेड़े में वर्तमान में 198 बसें हैं। इनमें रोडवेज की 141 और किलोमीटर योजना की 57 बसें शामिल हैं। वीरवार को पंचकूला में मुख्यमंत्री व मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिले 98 बसें भेजी गई थी। इसमें 60 बसें सोनीपत बस अड्डे से तो 38 बसें गोहाना बस अड्डे से भेजी गई। बड़ी संख्या में बसों के पंचकूला भेजे जाने से जिले के करीब 32 रूटों पर परिवहन सेवाएं पूरी तरह बाधित रही। लंबे रूटों को छोड़ दें तो लोकल रूटों में पबनेरा, फरमाणा, खानपुर, नरेला, गन्नौर सहित अन्य रूट दिन भर बंद रहे। इस कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि डिपो में बसों की संख्या कम रहने से व्यवस्था बनाए रखने में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि वीरवार को अवकाश था, इस कारण स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी व नौकरीपेशा पर जाने वाले नहीं पहुंचे। छुट्टी होने के चलते यात्रियों की संख्या भी सामान्य दिनों से कम रही। इसके बावजूद यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली रवाना की 15 बसें
रोडवेज अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जैसे व्यस्त रूट पर व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बना रहा। हालांकि इस रूट पर 15 बसें भेजी गई हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ व बड़ौत रूट पर भी बसें भेजी गई हैं। खानपुर रूट पर जाने वाले यात्रियों के सामने ज्यादा परेशानी आई। हालांकि यात्रियों को सुविधा देते हुए जो बसें चल रही थी, उनके फेरे बढ़ा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोहाना से भेजी 38 बसें, यात्री रहे परेशान

गोहाना। रोहतक रोड स्थित बस अड्डा से वीरवार को 38 बसे पंचकूला भेजी गई। इससे यात्रियों को बसों की कमी खली और यात्री बस अड्डे में घंटों बसों का इंतजार करते रहे। बस अड्डे में सरकारी बसें 48 व किलोमीटर योजना की 25 बसें हैं। इनमें से 38 बसें भेजने से डिपो में 35 बस ही रह गई थी। इनमें से कुछ बसें लंबे रूटों पर रवाना कर दी गई। बसों की कमी से निजी वाहन चालकों की चांदी रही। गोहाना बस अड्डे पर खानपुर कलां, जींद, जुलाना, खरखौदा, सोनीपत, रोहतक समेत चंडीगढ़ व महम रूट पर यात्री बसों का घंटों इंतजार करते रहे। डीआई तेलूराम ने बताया कि जो बसें चल रही थी, उनके फेरे बढ़ाए गए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा दी जा सके।
यात्रियों ने कहा

मुझे घसौली जाना है। बस अड्डे पर 40 मिनट से बस का इंतजार कर रही हूं, बस आएगी या नहीं। इस बारे में कोई नहीं बता रहा।
- चांदकौर, घसौली
--
घसौली जाने के लिए एक घंटे से बस अड्डे पर खड़ी हूं। बस कब आएगी कोई जानकारी नहीं हैं। पता नहीं घर कब पहुंच सकूंगी।
- बलेश देवी, घसौली
--
मैं दोपहर पूर्व पानीपत जाने के लिए बस अड्डे पर आया था, लेकिन यहां कोई बस नहीं थी। एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं।
रामधन, पानीपत
--
मुझे बेहद जरूरी काम से दिल्ली जाना था, इसलिए बस अड्डे पर आया हूं। यहां 45 मिनट से बस का इंतजार कर रहा हूं। कर्मचारी थोड़ी देर में बस आने की बात कह रहे हैं।

- राजेंद्र भारद्वाज, वैक्सन कॉलोनी, सोनीपत
--
मैं किसी काम से सोनीपत आया था। आज वापस ग्वालियर जाने के लिए सोनीपत बस अड्डे पर आया था, ताकि बस से दिल्ली जा सकूं, लेकिन एक घंटे से कोई बस नहीं आई है।
- सियाराम, ग्वालियर
--

जिले से अधिकतर बसों के पंचकूला भेजे जाने से परिवहन सेवाएं बाधित रही हैं। यात्रियों को परेशानी ना हो, इसके लिए दिल्ली रूट पर समय-समय पर बसें रवाना की गई हैं। बसों की कमी के चलते कुछ लोकल रूट पूरी तरह बंद रहे। देर शाम तक बसें वापस लौट आएंगी, उसके बाद परिवहन सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
- कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed