{"_id":"635ac02371014374387edff3","slug":"96962-voters-of-gohana-block-will-choose-24-members-of-panchayat-samiti-sonipat-news-rtk661877292","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना खंड के 96962 मतदाता चुनेंगे पंचायत समिति के 24 सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना खंड के 96962 मतदाता चुनेंगे पंचायत समिति के 24 सदस्य
विज्ञापन
गोहाना स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय।
- फोटो : Sonipat
गोहाना। जिले में होने वाले पंचायत चुनाव में गोहाना खंड के 96 हजार 962 मतदाता इस बार पंचायत समिति के 24 सदस्य चुनने में अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे। इनमें से 11 वार्डों में महिला शक्ति पंचायत समिति सदस्य के लिए ताल ठोकेंगी। पंचायत चुनाव में 35 गांव की सरकार बनाने को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। गांव खानपुर कलां के 7331 मतदाता जहां खंड की सबसे बड़ी पंचायत चुनेंगे, वहीं गांव सैनीपुर में 632 मतदाता खंड की सबसे छोटी पंचायत चुनने में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे।
जिले में 09 नवंबर को जिला परिषद व ब्लॉक समिति के चुनाव होंगे, जबकि 12 नवंबर को पंच व सरपंच के चुनाव होंगे। पंचायत चुनाव की तारीख जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे ही गांवों में चुनावी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। सभी उम्मीदवार मतदाताओं को रिझाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में मत डालने के लिए उम्मीदवार गांवों में विकास कार्यों से लेकर अन्य अनेक प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे ठोक रहे हैं।
पंचायत समिति के 24 वार्डों के लिए होगा चुनाव
गोहाना पंचायत समिति में वार्डों की संख्या 24 है। इनमें अनारक्षित वार्ड अन्य के लिए 1, 6, 8, 10, 13, 18, 20, 22 व 24 हैं। जबकि महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड 2, 5, 7, 9, 12, 14, 19 व 21 हैं। वहीं अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित वार्डों में अन्य के लिए 4, 15 व 17 और महिलाओं के लिए 11 व 16 हैं। पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षित वार्ड अन्य के लिए 3 और महिलाओं के लिए वार्ड संख्या 23 हैं।
विज्ञापन
खंड के 35 में से 17 गांवों में महिला शक्ति ठोकेंगी ताल
गोहाना खंड में 35 पंचायत हैं। इनमें 17 गांवों में सरपंच पद पर महिला शक्ति ताल ठोकेगी। इसमें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पंचायतों में महिलाओं के लिए माहरा, जौली, रुखी खास है। जबकि पिछड़ी जातियों की महिलाओं के लिए आरक्षित पंचायत बलि ब्राह्मणान, कासंडी व वजीरपुरा हैं। सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित पंचायतों में भैंसवाल कलां बावला, बीधल, गामड़ी, गुमाणा, कैलाना खास, खानपुर कलां, लाठ, नगर, पूठी, रुखी व सिकंदरपुर माजरा हैं।
महिलाओं के अतिरिक्त 18 पंचायतों में चुनावी सरगर्मी तेज
खंड में महिलाओं के अतिरिक्त पंचायत सरगथल, रभड़ा, कटवाल व गढ़ी उजाले खां हैं। जबकि महिलाओं के अतिरिक्त आरक्षित पंचायत आंवली, बड़ौता, भैंसवाल कलां मीठान, बिलबिलान, गढ़ी सराय नामदार खां, जसराणा, ककाणा भादरी, कासंडी, खेड़ी दमकन, मोई हुड्डा, न्यात, रिवाड़ा, सैनीपुरा और तिहाड़ मलिक हैं। इन सभी पंचायतों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
जानें...किस गांव में कितने हैं मतदाता
गांव मतदाता
आंवली 3757
बड़ौता 3204
भैंसवाल कलां मीठान 3776
भैंसवाल कलां बावला 3299
बिलबिलान 1321
बीधल 2132
बलि ब्राह्मणान 1971
गामड़ी 3010
गढ़ी सराय नामदार खां 3386
गढ़ी उजाले खां 4199
गिवाणा 2853
जौली 4397
खानपुर कलां 7331
ककाणा भादरी 1353
कासंडा 1683
कासंडी 2613
खेड़ी दमकन 3451
कैलाना खास 1165
कटवाल 3310
लाठ 3788
माहरा 2717
मोई हुड्डा 3274
जसराणा 3361
नगर 1351
न्यात 1623
पूठी 2216
रिवाड़ा 2069
रभड़ा 3763
रुखी 1903
रुखी पाना 1793
सरगथल 2930
सिकंदरपुर माजरा 2469
तिहाड़ मलिक 2312
सैनीपुरा 632
वजीरपुरा 1550