फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   96.34 percent students appeared in the Super-100 exam

सोनीपत: सुपर-100 की परीक्षा में बैठे 96.34 फीसदी विद्यार्थी

Wed, 15 Feb 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
96.34 percent students appeared in the Super-100 exam
फोटो 10- मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर-100 की परीक्षा के दौर
सोनीपत। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुपर-100 की परीक्षा मंगलवार को जिले में तीन केंद्रों पर ली गई। परीक्षा 96.34 फीसदी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। दोपहर 1 से 3 बजे तक हुई परीक्षा को नकल रहित संचालन के लिए जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीएसएस) डॉ. सतीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों से 10वीं पास करने वाले प्रदेश के 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। जिन्हें जेईई व नीट की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए चयनित विद्यार्थियों को सरकार की ओर से निर्धारित केंद्र में ही रहना होगा। इनके रहने, खाने व पढ़ाई का खर्च शिक्षा विभाग वहन करेगा। इसमें आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को दो चरणों में परीक्षा देनी होती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का चयन कोचिंग देने के लिए किया जाएगा। मंगलवार को प्रथम चरण की परीक्षा में पंजीकृत 820 विद्यार्थियों में से 790 शामिल हुए, जबकि 30 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कहां कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
परीक्षा केंद्र पंजीकृत उपस्थित
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा, सोनीपत 322 309
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा 169 170
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना 312 328
------
जल्द जारी किया जाएगा परिणाम
शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परिणाम जल्द जारी किया जाएगा। परिणाम पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दिया जाएगा। जो विद्यार्थी उत्तीर्ण होंगे, वहीं दूसरे चरण की परीक्षा के पात्र होंगे। दूसरे चरण की परीक्षा से पहले परियोजना के विशेषज्ञों की तरफ से विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाएगी, ताकि दूसरे चरण की परीक्षा में विद्यार्थी बेहतर अंक ले सकें। दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतीक्षा सूची में रखे जाएंगे 200 विद्यार्थी
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. सतीश ने बताया कि बैच के लिए प्रदेशभर से 600 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें से 400 विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग दी जाएगी, जबकि 200 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा जाएगा। इन्हें ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। यदि मुख्य सूची का कोई विद्यार्थी आवासीय कोचिंग छोड़ देता है या अपना दाखिला रद्द करवाता है तो प्रतीक्षा सूची के विद्यार्थियों को आवासीय कोचिंग में शामिल किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल, इंजीनियरिंग व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे। विद्यार्थियों को रहने व खाने की सुविधा निशुल्क प्रदान की जाएगी।

वर्जन
सुपर-100 परीक्षा में 96 फीसदी से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। कुल 820 विद्यार्थियों में से 790 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित किया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी ही दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। -डॉ. सतीश, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी, सुपर-100, सोनीपत

फोटो 10- मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर-100 की परीक्षा के दौर

फोटो 10- मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर-100 की परीक्षा के दौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed