{"_id":"675753b31582e4992a0036c4","slug":"96-buses-sent-to-pradhan-mantri-bima-sakhi-program-transport-services-remained-disrupted-on-32-routes-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129001-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रधानमंत्री बीमा सखी कार्यक्रम में भेजीं 96 बसें, 32 रूट पर परिवहन सेवाएं बाधित रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रधानमंत्री बीमा सखी कार्यक्रम में भेजीं 96 बसें, 32 रूट पर परिवहन सेवाएं बाधित रहीं
Tue, 10 Dec 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री बीमा सखी कार्यक्रम को लेकर सोनीपत रोडवेज डिपो से 96 बसें पानीपत भेजी गईं, इनमें सोनीपत बस अड्डे से 68 बसें तो गोहाना सब डिपो से 28 बसें शामिल रहीं। बड़ी संख्या में बसों के प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजे जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में बसों के पानीपत जाने से करीब 32 रूट पर परिवहन सेवाएं पूरी तरह बाधित रहीं।
दिल्ली, चंडीगढ़, व बागपत रूट को छोड़ दे तो अधिकतर रूट बंद रहे। यात्रियों को बसों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बस अड्डे पर विभिन्न रूट पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। बूथ पर बस लगते ही खचाखच भर रही थी। अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पानीपत में बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं, जिन्हें लाने व ले जाने की जिम्मेदारी रोडवेज को सौंपी गई थी। ऐसे में जिले से रविवार रात को ही रोडवेज बसों को अलग-अलग गांवों में भेज दिया गया था। 10 बसें रिजर्व रखी गई थीं, जिन्हें सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व राई में खड़ा किया गया था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह रोडवेज बसें जिलेभर से महिलाओं को लेकर पानीपत के लिए रवाना हो गई थी। यात्रियों को बसों की कमी खली। ऐसे में अधिकतर यात्रियों ने रेलवे स्टेशन का रुख किया। काफी यात्री ऐसे रहे, जिन्होंने निजी वाहनों का सहारा लिया या अपनी यात्रा ही निरस्त कर दी। बस अड्डे पर दिनभर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
इन रूट पर बाधित रहीं परिवहन सेवाएं
जिले में कुल 194 बसें हैं। इनमें 137 बसें रोडवेज की और 57 बसें किलोमीटर योजना के तहत शामिल हैं। किलोमीटर योजना के तहत चलने वाली बसें बीएस-4 मानक की हैं, जिन्हें दिल्ली में भेजना संभव नहीं है। ऐसे में इन बसों को सोनीपत से चंडीगढ़ सहित अन्य रूट पर रवाना किया गया है। रोडवेज की 96 बसों के पानीपत जाने से शेष 41 बसों के सहारे व्यवस्था बनाने का प्रयास किया गया। सोनीपत डिपो से जम्मू, कटड़ा, सुजानपुर, शिमला, लुधियाना, जालंधर, जयपुर, हरिद्वार, देहरादून सहित लोकल रूट पबनेरा, फरमाणा, खानपुर, नरेला, गन्नौर सहित अन्य बंद रहे। वहीं, गोहाना से ब्यास, कटरा, हरिद्वार, दिल्ली, जींद, बरोदा, छिछड़ाना, रिठाल, शामड़ी रूट बंद रहे, जबकि जुलाना, सफीदो, खरखौदा, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, गन्नौर रूट पर बसों के फेरे कम करने से यात्री परेशान रहे।
-- -- -- -- -- -- --
सोमवार को पानीपत में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बस अड्डे से बसें रवाना कर दी थीं। बसें कम रहने से अधिकतर रूट पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिल्ली, चंडीगढ़, बागपत रूट पर बसें चलाई गई हैं।
- सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, रोडवेज डिपो, सोनीपत।