फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   9237 rupees were withdrawn from the credit card of the national president of Narwal Khap

नरवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष के क्रेडिट कार्ड से 9237 रुपये निकले

Wed, 06 Jul 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
9237 rupees were withdrawn from the credit card of the national president of Narwal Khap
गांव कथूरा के रहने वाले नरवाल खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष भलेराम नरवाल के क्रेडिट कार्ड से 9237 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उनके खाते से नकदी निकाली ली। ठगी का पता लगने पर उन्होंने अपना कार्ड बंद करवा कर नया कार्ड लिया तो एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी कि इसे भी चालू करते ही खाली कर दिया जाएगा। पीड़ित की शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कथूरा निवासी भलेराम नरवाल ने पुलिस को बताया कि 24 जून की सुबह डेढ़ घंटे में उनके क्रेडिट कार्ड से तीन बार ट्रांजेक्शन की गई। पहली बार में 3,000, दूसरी बार में 4,158 और तीसरी बार 2,079 रुपये खाते से कट गए। उनके मोबाइल पर मैसेज आए तो उन्हें पता लगा। उनका क्रेडिट कार्ड उनके पास था और उन्होंने किसी से ओटीपी नंबर या किसी तरह का लिंक साझा नहीं किया था। उन्होंने धोखाधड़ी का पता चलने पर अपना क्रेडिट कार्ड उसी दिन बंद करवा दिया। इसके बाद नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया। उनके पास 29 जून को नया कार्ड घर पर पहुंचा जिसे अब तक चालू नहीं किया गया है। तीन जुलाई को उनके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने कॉल कर धमकी दी कि जैसे ही तुम नया क्रेडिट कार्ड चालू करवाओगे उसे खाली कर दिया जाएगा। किसी को कुछ बताने या ज्यादा बोलने पर जान से मार दिया जाएगा। भलेराम नरवाल का कहना है कि जब वह बाहर जाते थे तो कार्ड से गाड़ी में पेट्रोल डलवाते थे। उन्हें संदेह है कि किसी पेट्रोल पंप पर उनके कार्ड का डाटा चुराया गया है जिसके बाद धोखाधड़ी की गई। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed