फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों ने जताया रोष, शहीदों को किया नमन

आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों ने जताया रोष, शहीदों को किया नमन

Sun, 17 Feb 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर लोगों ने जताया रोष, शहीदों को किया नमन
पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, फूंके झंडे और पुतले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग उमड़ गए। लोगों में आतंकवाद के खिलाफ बेहद आक्रोश था। आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। जिलेभर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। दुकानदारों ने मार्केट को भी भी बंद रखा। शाम के समय कैंडल मार्च भी निकाले। इस दौरान लोगों ने कहा कि आतंकवाद के खात्मे को पूरे विश्व को एकजुट होकर कार्रवाई करनी चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को मोमबत्तियां जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अध्यक्षता पूर्व विधायक देवराज दीवान ने की व संयोजन ललित दीवान ने किया। इस दौरान सुरेश भारद्वाज, अशोक छाबड़ा, मदन लाल टुटेजा, अशोक अरोड़ा, पीके बाली, देसराज कामरा, मूलचंद डाबरा, संजय टुटेजा, राजवेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए रेणु विद्या मंदिर के दिव्यांग बच्चों व शिक्षकों ने सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर बहालगढ़ से खेवड़ा स्थित सीआरपीएफ कैंप तक पैदल मार्च निकाला। मार्च को कमांडेंट राम अवतार सिंह व प्राचार्य देवानंद पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान श्वेतांशु, विरेंद्र यादव, जसबीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, इंदु राणा, ज्योति मौजूद रहे। सभी ने शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति व उनके परिवारजनों को शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। भारत युवा संगठन के सदस्यों ने शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मिशन चौक से डीसी कार्यालय तक जुलूस निकाला। इस दौरान महलाना चौक पर पाक का पुतला जलाया। इसके बाद लघु सचिवालय में पीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जगमोहन, नवीन कुमार, राजबीर शर्मा, विरेंद्र, संजय, मुकेश आदि मौजूद रहे। फ्रेंडस पार्क से सुभाष चौक तक शहीदों की याद में जुलूस निकाला गया। सुभाष चौक पर का पुतला जलाया। इस दौरान चिराग, विकास, आजाद, अमन, रोहित, सुमित आदि मौजूद रहे। वहीं पुरखास अड्डे पर दुकानदारों व गौतम सेवा मंच के सदस्यों ने पाकिस्तान का पुतला जलाया और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही इस दौरान रवि गौतम, श्रवण कुमार, डा. होशियार सिंह, फूल सिंह खत्री, धर्मेंद्र, विकास आदि मौजूद रहे। वहीं मुरथल रोड मार्केट के दुकानदारों ने पाकिस्तान विरोधी जुलूस निकाला व पाक का पुतला जलाए। इस दौरान प्रदीप खन्ना, जगबीर सिंह, राजबीर सिंह, मोनू, सुंदर, इंद्र, विनोद, नरेश जुनेजा, विक्की व अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed