{"_id":"5c17fdc9bdec2256e63b172b","slug":"91545076169-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़सौली के पास टोल प्लाजा शिफ्ट किए जाने पर बड़ी गांव के लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़सौली के पास टोल प्लाजा शिफ्ट किए जाने पर बड़ी गांव के लोगों ने किया हंगामा
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लड़सौली के पास टोल प्लाजा शिफ्ट किए जाने पर बड़ी गांव के लोगों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव लड़सौली के पास नेशनल हाइवे पर टोल प्लाजा शिफ्ट होने के बाद टोल फ्री कराने की मांग को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय में पहुंचे गांव बड़ी के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लघु सचिवालय में कोई अफसर नहीं मिला तो ग्रामीण हिंदू स्कूल कोर्ट रोड पर चल रहे जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में पहुंचे। वहां उन्होंने डीसी विनय सिंह से लड़सौली में शिफ्ट हुए टोल प्लाजा पर गांव के लोगों का टोल फ्री कराने को ज्ञापन सौंपा। इस पर डीसी ने ग्रामीणों को उनकी मांग को पूरा कराने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि भिगान चौक के नजदीक नेशनल हाइवे 44 पर 21 अक्टूबर 2017 को एनएचएआई की ओर से टोल प्लाजा लगाया गया था। तीन दिन पहले टोल प्लाजा को भिगान चौक से लड़सौली की तरफ शिफ्ट कर दिया गया है। अब बड़ी गांव की टोल प्लाजा से दूरी कम होने पर लोगों ने टोल माफ कराने की मांग को लेकर संघर्ष शुरू कर दिया है। पहले उन्होंने सांसद रमेश कौशिक व सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन को ज्ञापन सौंप चुके है। सरपंच राशु त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने समारोह के दौरान डीसी को ज्ञापन सौंपकर टोल प्लाजा पर टोल मुक्त कराने की मांग की। इस दौरान पंच राकेश, सुभाष, पवन, सुमित, रामू, दीपक, सुरेश कुमार, नवीन, ललित त्यागी, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।