फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   आंगनबाड़ी केंद्र से ही चोरी हुआ था गेहूं व चावल, सीडीपीओ ने एसडीएम को सौंपी रिपोर्ट

आंगनबाड़ी केंद्र से ही चोरी हुआ था गेहूं व चावल, सीडीपीओ ने एसडीएम को सौंपी रिपोर्ट

Fri, 24 Aug 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र से ही चोरी हुआ था गेहूं व चावल, सीडीपीओ ने एसडीएम को सौंपी रिपोर्ट
आंगनबाड़ी केंद्र से ही चोरी हुआ था गेहूं और चावल, सीडीपीओ ने सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव मुंडलाना में आंगनबाड़ी केंद्र से गेहूं व चावल चोरी हुए हैं। गेहूं लेकर जाते व्यक्ति का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम ने सीडीपीओ को जांच के निर्देश दिए थे। सीडीपीओ ने अपनी रिपोर्ट में गेहूं व चावल चोरी होने की बात कही है। साथ ही वीडियो में दिख रहे बैग भी विभागीय है। एसडीएम ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं।
गांव मुंडलाना में महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग द्वारा एक घर में आंगनबाड़ी केंद्र खोला गया है। इस आंगनबाड़ी केंद्र से एक व्यक्ति द्वारा गेहूं के बैग लेकर जाते हुए का वीडियो वायरल हो गया था। इसके बाद एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने इसकी जांच के आदेश मुंडलाना खंड की सीडीपीओ डॉ. सुमन व सुपरवाइजर निर्मला को दिए थे। वीरवार को एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने मामले की रिपोर्ट देने के लिए सीडीपीओ व सुपरवाइजर को बुलवाया था। सीडीपीओ ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि केंद्र पर 11 जुलाई को 250 किलोग्राम गेंहू व 100 किलोग्राम चावल पहुंचा था। व्यक्ति द्वारा साइकिल पर ले जाए जा रहे बैग की वीडियो क्लिप देखने के बाद जब उन्होंने केंद्र पर पहुंच कर जांच की तो 50 किलोग्राम गेंहू व 30 किलोग्राम चावल स्टॉक में कम मिला। वीडियो में दिखने वाला बैग भी विभाग का है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर निर्मला को उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस दे दिया है। अगर वह मामले से पर्दा नहीं उठाती तो कड़ी कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्र से ही गेहूं व चावल चोरी हुए हैं। सीडीपीओ द्वारा दी गई रिपोर्ट में साबित हो गया है। गेहूं व चावल स्टॉक में कम मिले हैं। विभागीय कार्रवाई के लिख दिया है। विभागीय अधिकारी अब टीम बनाकर पूरे मामले की जांच करेंगे और आरोपियों पर कार्रवाई करेंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष वशिष्ठ, एसडीएम गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed