फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   यशपाल मलिक पर जब होती है पैसे की कमी, तभी करता है धरने शुरू: सैनी

यशपाल मलिक पर जब होती है पैसे की कमी, तभी करता है धरने शुरू: सैनी

Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
यशपाल मलिक पर जब होती है पैसे की कमी, तभी करता है धरने शुरू: सैनी
यशपाल मलिक को जब होती है पैसे की कमी, तभी शुरू करते हैं धरना : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गोहाना। रामलीला मैदान में महिला सम्मेलन में सांसद राजकुमार सैनी ने यशपाल मलिक पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यशपाल मलिक के पास पैसे खत्म होते ही धरनों की याद आ जाती है और जगह-जगह धरने शुरू करा देते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी जाति को 35 प्रतिशत बताने लगे है, अगर किसी भी जाति की संख्या प्रदेश में 10 प्रतिशत से ज्यादा मिली तो वह उनको एक करोड़ रुपये का नकद ईनाम देंगे।

लोकतंत्र सुरक्षा मंच की ओर से वीरवार को शहर के रामलीला मैदान में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि कुछ लोग अपनी जाति को पहले 25 प्रतिशत बताते थे जो अब 35 प्रतिशत बताने लगे है। आंकड़े निकलवाए गए हैं, यदि किसी भी जाति की संख्या 10 प्रतिशत से ज्यादा मिली तो एक करोड़ रुपये नकद ईनाम दिया जाएगा। कहा कि 2 सितंबर को होने वाली रैली की परमिशन ले ली है, यदि परमिशन रद्द करा दी तो जींद की तरह रैली करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि पांच मुख्यमंत्रियों ने जनता के साथ भेदभाव किया है, जिन्होंने 10 प्रतिशत में एक लाख 37 हजार नौकरी व 90 प्रतिशत में एक लाख 38 हजार नौकरी देने का काम किया है। इस दौरान बिजेंद्र सैनी, राजेश जोगी गंगेसर, शमशेर भंडेरी, सुंदर कश्यप, राजेंद्र सैनी, प्रवीन सैनी, सत्यवती पांचाल, शेर सिंह बेडवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed