फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   केजीपी पर टोल शुरू होते ही फैली अव्यवस्था, दो किलोमीटर लंबा लगा जाम, हंगामा हुआ

केजीपी पर टोल शुरू होते ही फैली अव्यवस्था, दो किलोमीटर लंबा लगा जाम, हंगामा हुआ

Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
केजीपी पर टोल शुरू होते ही फैली अव्यवस्था, दो किलोमीटर लंबा लगा जाम, हंगामा हुआ
अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुआ केजीपी पर टोल, पहले दिन लगा दो किमी लंबा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर वीरवार रात 12 बजे अधूरी तैयारी के साथ टोल शुरू कर दिया गया। इससे टोल प्लाजा शुरू होते ही केजीपी पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग तक गया। जाम की वजह से राहगीरों की टोल कर्मियों से कई बार बहस और हंगामा भी हुआ। दोपहर बाद राई थाना प्रभारी ऋषिकांत ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य करवाया। जाम लगने का बड़ा कारण टोल प्लाजा पर पर्ची काटने में हो रही देरी और अभी लेन सिस्टम नहीं होना रहा।
वीरवार को केजीपी पर रात 12 बजे बिना तैयारी के टोल प्लाजा शुरू कर दिया गया। टोल प्लॉजा शुरू करने के बाद भी यहां लेन नहीं बनाई गई है। जिससे वाहन चालक टोल पर एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में जाम में फंसते चले गए। रात को टोल पर स्थिति ज्यादा विकट थी। वाहन चालकों का काफी देर तक पर्ची मिलने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान कई बाद वाहन चालकों और टोल स्टाफ के साथ उनकी झड़प हुई। वहीं दोपहर करीब पौने चार बजे दो कार चालकों के टोल की पर्ची कटाने को लेकर आगे निकलने की होड़ में दोनों वाहन एक साथ फंस गए। जिससे एक कार सवार महिलाओं ने दूसरे कार चालक के साथ झगड़ा कर दिया। टोल कर्मियों के बीच बचाव को आने पर महिलाओं ने उनकी गाड़ी के आगे होने की बात कहते हुए हंगामा किया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहन चालकों को समझाकर निकाला गया। हालांकि देर शाम स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन

---
पर्ची काटने को नया स्टाफ, हुई देरी
टोल प्लाजा पर पर्ची काटने के लिए नया स्टाफ लगाया है। उन्हें पर्ची काटने में काफी समय लग रहा था। जिससे वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। रात को करीब दो किलोमीटर तक वाहन जाम में फंस गए थे। अचानक टोल शुरू होने व पहले निकलने की होड़ में स्थिति ज्यादा विकट हुई। दिनभर करीब दो हजार वाहन चालकों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भारी पुलिस बल को करना पड़ा तैनात
टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनने व हंगामा होने की सूचना पर राई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया था। झड़प की नौबत आने पर पुलिस ने उसे अपने स्तर पर ही निपटा दिया।

---
पहले दिन होने व बिलिंग में देरी से कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। जिसे मौके पर पहुंचकर वाहन चालकों को निकाला गया। रात के समय व दोपहर बाद थोड़ी दिक्कत हुई थी, लेकिन इससे वाहन चालकों को ज्यादा परेशानी नहीं आने दी गई।
ऋषिकांत, थाना प्रभारी राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed