फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, 176 जगह बिजली चोरी पकड़कर मुकदमा, 31 लाख जुर्माना

बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, 176 जगह बिजली चोरी पकड़कर मुकदमा, 31 लाख जुर्माना

Sun, 26 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, 176 जगह बिजली चोरी पकड़कर मुकदमा, 31 लाख जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। बिजली निगम भले ही लाख प्रयास करें, लेकिन लोग बिजली चोरी करना नहीं छोड़ रहा है। इसका खुलासा बिजली निगम की ओर से शुक्रवार को चलाए गए अभियान से हुआ है। निगम ने पहली बार बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दिन में 215 घरों में छापा मार कर 176 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। निगम की ओर से बिजली चोरी करने वाले 176 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही 31.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी करते हुए सबसे ज्यादा 62 लोग सब अर्बन डिवीजन में पकड़े गए है तो बिजली चोरी में शहर वाले भी पीछे नहीं है। सिटी डिवीजन में 56 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया और इस कारण ही शहर में सबसे ज्यादा 14.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली निगम के अधिकारियों ने चोरी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए फिर से ऐसा अभियान चलाने की बात कही है, जिससे चोरों को पकड़कर कार्रवाई की जा सके।
बिजली निगम के अधिकारियों के पास घरों में मीटर को पास करके केबल सीधा लाइन पर डालकर बिजली चोरी करने की काफी शिकायत आ रही थी। इसके अलावा अधिकारियों की जांच में यह सामने आया कि लाइन लोस काफी बढ़ रहा है। इसको देखते हुए ही बिजली निगम ने शुक्रवार को देर शाम तक बिजली चोरी पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। यह अभियान शहर के साथ ही ग्रामीण सब डिवीजनों में भी चलाया गया, जिसके बाद जिस तरह से बिजली चोरी के मामले पकड़ में आए है उनको देखकर खुद बिजली निगम के अधिकारी भी चौंक गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि बिजली निगम के अभियान में एक ही दिन में 176 चोरी के मामले पकड़े गए हो। हालांकि निगम की टीमों ने 215 जगह पर छापेमारी की, जिनमें से 176 जगह बिजली की चोरी होती मिली। इन सभी पर 31.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


सब अर्बन में सबसे ज्यादा बिजली चोरी
बिजली निगम की टीमों के इस विशेष छापेमारी अभियान में सबसे ज्यादा बिजली चोरी के मामले सब अर्बन में मिले है। जहां 62 जगह बिजली चोरी होती मिली है और इन पर 10.07 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं गोहाना डिवीजन में बिजली चोरी के 58 मामले पकड़ में आए है और वहां 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सिटी डिवीजन में चोरी के 56 मामले पकड़े गए है, जिनपर बिजली चोरी करके ज्यादा लोड चलाने पर 14.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस तरह सबसे ज्यादा जगहों पर सब अर्बन में बिजली चोरी मिली तो सबसे ज्यादा लोड की चोरी सिटी डिवीजन में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


52 लाख का जुर्माना लगा तो कोर्ट में पहुंचा एचएसआईआईडीसी मुरथल
बिजली निगम की टीम ने कई महीने पहले शिकायत के आधार पर एचएसआईआईडीसी मुरथल के कार्यालय में छापा मारा था। जहां तीन फेस के मीटर में एक फेस को डायरेक्ट किया गया था। उसी फेस से वहां की स्ट्रीट लाइट, ट्यूबवैल का कनेक्शन चल रहा था तो पास की एक ढ़ाबे वाले को बिजली दी गई थी। वहां टीम ने फोटो लेने के साथ ही वीडियो बनाई थी, जिससे उनके पास सबूत रहे। वहां बिजली चोरी होने पर निगम ने एचएसआईआईडीसी पर 52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। एचएसआईआईडीसी ने वह जुर्माना जमा नहीं किया है और वह कोर्ट में चला गया है। अब बिजली निगम के अधिकारी कोर्ट में यह साबित करेंगे कि वहां बिजली चोरी हो रही थी और इसके लिए फोटो व वीडियो कोर्ट में दी जाएगी।


बिजली निगम की ओर से चोरी रोकने के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया गया था। जिसमें एक ही दिन में 176 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई है। बिजली चोरी करने वालों पर 31.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है तो उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। इस तरह की कार्रवाई अब पूरे जिले में एक साथ कराई जाएगी, जिससे बिजली चोरी रोकी जा सके।
- एसएन शर्मा, एसई बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed