फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   91 power theft connections cut, 23.51 lakh fine imposed

Sonipat News: बिजली चोरी के 91 कनेक्शन काटे, 23.51 लाख जुर्माना लगाया

Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 05 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
91 power theft connections cut, 23.51 lakh fine imposed
छापा मार कार्रवाई के दौरान बिजली कनेक्शन काटते कर्मचारी। संवाद
सोनीपत। बिजली निगम की ओर से एक बार फिर शनिवार रात को बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। बिजली निगम की 16 टीमों ने बिजली चोरी करने वाले 91 कनेक्शन काटे। उपभोक्ताओं पर 23.51 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बिजली चोरी रोकने के लिए प्रयासरत हैं। इसके तहत शनिवार रात 11 बजे अधिकारी और कर्मचारी बिजली चोरी पकड़ने के लिए मैदान में उतरे। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता जीआर तंवर छापामार टीमों से हर तीन घंटे में जानकारी लेते रहे। सुबह 5 बजे तक की गई कार्रवाई के दौरान 92 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। कर्मचारियों के साथ पुलिस भी मौजूद रही। इस दौरान कुंडी कनेक्शन के जरिए बिजली चोरी करने वालों के सुबूत जुटाए गए। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर करीब 23.51 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अगर जल्द ही जुर्माना नहीं भरा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए छह घंटे तक अभियान चलाया गया। बिजली चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। -जीआर तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed