{"_id":"69f33d62e16fafd87c08c5b8","slug":"90-of-crimes-are-due-to-drugs-dr-ashok-sonipat-news-c-197-1-snp1003-153239-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशों की वजह से हो रहे 90 फीसदी अपराध : डॉ. अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशों की वजह से हो रहे 90 फीसदी अपराध : डॉ. अशोक
Thu, 30 Apr 2026 05:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। चालक प्रशिक्षण संस्थान, मुरथल में वीरवार को नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा संस्थान में पहुंचे। इसमें 78 चालक प्रशिक्षुओं, 18 चालकों और 10 कर्मियों ने भाग लिया।
डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने नशे के प्रकार, कारण, प्रभाव और निवारण पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के अनुसार भारत में होने वाले अपराधों में 90 फीसदी अपराधों का कारण केवल और केवल नशा है।
मादक पदार्थों के इस्तेमाल जीवन में आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य के लिए घातक है। संस्थान के प्रभारी बलविंद्र गुप्ता ने कहा कि चालक के तीन शत्रु हैं जिसमें नींद, क्रोध और नशा। अंत में शपथ ग्रहण करवाई।