फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   9.58 lakh withdrawn from the account of two including retired inspector of agriculture department

कृषि विभाग के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सहित दो के खाते से 9.58 लाख निकाले

Sat, 01 Jan 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
9.58 lakh withdrawn from the account of two including retired inspector of agriculture department
साइबर ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों की गाढ़ी कमाई हड़प रहे हैं। आदर्श नगर के रहने वाले कृषि विभाग से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के परिवार में बच्चे को पढ़ाने के बहाने उनके मोबाइल में बायजूस एप डाउनलोड करा और दाखिला नंबर पूछने के बहाने ओटीपी नंबर पता कर ठगी की गई। वहीं एक महिला के खाते से 6.58 लाख रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने खाते के बारे में किसी से कोई जानकारी तक साझा नहीं की। सेक्टर-27 व सिटी थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आदर्श नगर के रहने वाले सत्यनारायण शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह कृषि विभाग में इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह अब राई में गोशाला का कामकाज देखते हैं। उनके मोबाइल पर 30 दिसंबर की शाम को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि आपके बच्चे (पौत्र) का चयन बायजूस की फ्री ऑनलाइन कक्षा के लिए हुआ है। उसका ऑनलाइन शिक्षा के लिए दाखिला किया जा रहा है। आपके मोबाइल पर उसका दाखिला नंबर आएगा। उसको बताने के बाद बच्चे की ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उनके मोबाइल पर एक नंबर आया था। उन्होंने फोन करने वाले को उसकी जानकारी दे दी। बाद में पता लगा कि वह ओटीपी था। उसको दाखिला नंबर बताकर उनसे पूछ लिया गया। उसके तुरंत बाद उनके खाते से तीन लाख रुपये निकल गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं शहर के देवनगर की महिला के खाते से साइबर ठगों ने 6.58 लाख रुपये निकाल लिए। सुशीला देवी ने पुलिस को बताया कि उसका खाता मॉडल टाउन स्थित सेंट्रल बैंक में है। वह अपने खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक में गई थी। वहां पहुंचकर पता चला कि उनके खाते से विभिन्न शहरों में निकासी की गई है। उनका एटीएम कार्ड और पासबुक घर पर ही थे। किसी ने उनसे खाते या एटीएम के बारे में कोई जानकारी नहीं ली थी। उसके बावजूद उनके खाते से 6.58 लाख रुपये निकाल लिए गए। बैंक से उनको सभी डिटेल उपलब्ध करा दी गई है, जहां पर रुपया निकाला गया है। पुलिस ने सुशीला देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों मामलों को साइबर सेल को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed