{"_id":"68069f3e073b6da37905cfeb","slug":"890-lakh-stolen-from-industrialists-car-guard-accused890-lakh-stolen-from-industrialists-car-guard-accused-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135564-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उद्योगपति की कार से 8.90 लाख चोरी, गार्ड पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उद्योगपति की कार से 8.90 लाख चोरी, गार्ड पर आरोप
Tue, 22 Apr 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली में उद्योगपति की कार से 8.90 लाख रुपये चोरी हो गए। पीड़ित ने चोरी का आरोप अपनी फैक्टरी के सुरक्षा गार्ड पर लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित गुजरांवाला टाउन पार्ट-1 निवासी लेखराज मनचंदा ने बताया कि उनकी दिल्ली के बवाना में फैक्टरी थी। वह उसे कुंडली में जय गुरुदेव धर्मकांटा के पास शिफ्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी कुंडली स्थित फैक्टरी में पंकज को सुरक्षा गार्ड नियुक्त किया था। वह 20 अप्रैल को घर से 8.90 लाख रुपये लेकर कुंडली आए थे। यह रुपये उन्हें बवाना फैक्टरी के कर्मियों को देने थे। उन्होंने रुपये कार के अंदर रखे हुए थे। उनका आरोप है कि सुरक्षा कर्मी पंकज कार से रुपये चोरी कर ले गया। उन्हें जब पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।