{"_id":"68069e0c7d80b8dbf80b8357","slug":"89-students-of-the-district-will-appear-in-the-second-phase-of-super-100-exam-sonipat-news-c-197-1-snp1008-135573-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले के 89 विद्यार्थी देंगे सुपर-100 के दूसरे चरण की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले के 89 विद्यार्थी देंगे सुपर-100 के दूसरे चरण की परीक्षा
Tue, 22 Apr 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 22 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा शिक्षा निदेशालय ने मेधावी विद्यार्थियों को नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने वाली सुपर-100 योजना के दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी किया। यह परीक्षा 28 अप्रैल से 7 मई तक कुरुक्षेत्र के गांव बारना स्थित सुपर-100 कैंपस में आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारियों ने परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं। विद्यार्थियों के रोल नंबर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
सुपर-100 योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों के रहने, खाने-पीने व पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार वहन करती है। चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर होता है। पहले चरण में सफल विद्यार्थियों को दूसरे चरण में शामिल किया जाता है। इसके बाद चुने गए विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। जिले से पहले चरण में 2231 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1769 ने परीक्षा दी और 89 विद्यार्थी पास हुए। अब यह 89 विद्यार्थी दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार परीक्षा को तीन बैचों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होगा, जो तीन बैच में आयोजित होगी। परीक्षा परिसर में निशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था रहेगी।
कब-कब लगेंगे बैच
पहला बैच : 28 से 30 अप्रैल
दूसरा बैच : 1 से 3 मई
तीसरा बैच : 5 से 7 मई
जरूरी दस्तावेज
आधार कार्ड
पासपोर्ट आकार के दो फोटो
कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड
सुपर-100 लेवल 2 का एडमिट कार्ड
छात्रावास में रहने के लिए आवश्यक व्यक्तिगत सामान
खंड स्तर पर प्रथम चरण की परीक्षा पास वाले विद्यार्थी
खंड उत्तीर्ण विद्यार्थी
गन्नौर 18
गोहाना 17
कथूरा 06
खरखौदा 09
मुंडलाना 13
राई 13
सोनीपत 13
कुल 89
जिला के 89 विद्यार्थियों ने सुपर-100 योजना के तहत प्रथम चरण की परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब यह विद्यार्थी 28 अप्रैल से शुरू हो रही दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेंगे। योजना का उद्देश्य ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत