फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   880 form submittetd

पंचायत चुनाव : अंतिम दिन कुल 880 नामांकन दाखिल

Wed, 30 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Wed, 30 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
880 form submittetd

प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए अंतिम दिन मंगलवार को कुल 880 नामांकन दाखिल हुए। सोनीपत, मुंडलाना व खरखौदा तीनों खंड़ों में पंच, सरपंच व पंचायत समिति के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए अंतिम दिन प्रत्याशियों की मारामारी रही।

विज्ञापन


सोनीपत डीसी कार्यालय में जिला परिषद के लिए 94 नामांकन दाखिल हुए। जिसमें से 49 पुरुष और 45 महिलाओं के नामांकन दाखिल है। वहीं खंड स्तर पर पंचायत समिति के लिए 49 नामांकन दाखिल हुए। इनमें 30 पुरुष व 19 महिलाओं ने चुनावी मैदान मेें उतरने के लिए नामांकन दाखिल किए। सरपंच पद के लिए कुल 164 नामांकन दाखिल हुए। इनमें 109 पुरुषों व 56 महिलाओं ने नामांकन भरे। पंच पद के लिए 573 नामांकन दाखिल हुए। जिसमें से 354 पुरुष व 219 महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा नामांकन सोनीपत खंड में
प्रथम चरण के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन जिला परिषद के लिए 14, पंचायत समिति के लिए 38, सरपंच पद के लिए 144 और पंच पद के लिए 428 नामांकन दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
प्रथम चरण के चुनाव को लेकर भरे गए नामांकन पत्रों की जांच 30 दिसंबर को खंड स्तर पर की जाएगी। जांच के दौरान कोई भी नामांकन गलत भरा हुआ पाया तो उसके नामांकन को रद्द कर दिया जाएगा। वह प्रथम चरण के चुनाव लड़ने के लिए हकदार नहीं होगा।

एक जनवरी को पहले चरण का नामांकन होगा वापस
हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियम 1994 के तहत सूचना प्रकाशित हो चुकी है। जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंच व पंच पद के लिए 23 से 29 दिसंबर तक प्राप्त किए गए नामांकनों को नियम 24 (2) के तहत पेस्ट किया जाएगा। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 1 जनवरी दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित की गई है तथा 3 बजे के बाद एक जनवरी को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाट कर दिए जाएंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची उसी दिन चस्पा दी जाएगी।

पंचायत चुनाव को लेकर मीटिंग कल
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रतन ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव 2015 के दृष्टिगत 31 दिसंबर प्रात: 10 बजे लघु सचिवालय में सभी रिटर्निंग अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, सभी बीडीपीओ व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मीटिंग आयोजित की जाएगी। मीटिंग में चुनाव पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे।

पेड न्यूज पर रहेगी नजर
जिला में ग्राम पंचायतों के 5वें आम चुनाव 10 जनवरी 2016, 17 जनवरी 2016 व 24 जनवरी 2016 को करवाए जाने निश्चित किए गए हैं। चुनाव के दौरान अगर कोई समाचार पत्र किसी उम्मीदवार के संबंध में पेड न्यूज देता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्य के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजीव सैनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अरविंद मलहान को चुनाव पर्यवेक्षक किया नियुक्त
हरियाणा चुनाव आयोग द्वारा ग्राम पंचायतों के 5वें आम चुनाव के मद्देनजर अरविन्द मलहान को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना या शिकायत उनके मोबाइल नम्बर 09992020752 और उनके ई-मेल आईडी malhanarvind60@gmail.com पर दी जा सकती है। इसके अलावा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) कम डीडीपीओ के फोन नम्बर 0130-2220588 पर गड़बड़ी की सूचना या शिकायत दी जा सकती है। इसके साथ ही नगराधीश कार्यालय, लघु सचिवालय में स्थापित नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बर 0130-2220638 पर भी सूचना दी जा सकती है।


चुनाव को लेकर अधिकारियों की लगाई ड्यूटियां
पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 के प्रथम चरण में नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी/सहायक रिटर्निंग अधिकारी, पंचायत समिति एवं ओवर ऑल इंचार्ज तथा संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

जिला परिषद
खंड    पुरुष    महिला
सोनीपत    2    13
मुंडलाना    5    3
खरखौदा    2    8
गोहाना    8    3
कथूरा    5    4
राई     8    8
गन्नौर    11    3
मुरथल     8    3

पंचायत समिति
सोनीपत    23    15
मुंडलाना    2    1
खरखौदा    5    3

सरपंच    
सोनीपत    96    48
मुंडलाना    6    5
खरखौदा    7    3

पंच    
सोनीपत    266    162
मुंडलाना    41    31
खरखौदा    47    26

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed