फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   864 candidates filed nomination papers on the third day, tomorrow is the last day

पंचायत चुनाव: तीसरे दिन 864 प्रत्याशियों ने किया दाखिल किया नामांकन, कल अंतिम दिन

Thu, 27 Oct 2022 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
864 candidates filed nomination papers on the third day, tomorrow is the last day
सोनीपत। पंचायत चुनाव को लेकर तीन दिन अवकाश के बाद बुधवार को फिर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। तीसरे दिन विभिन्न कार्यालयों और गांवों के सरकारी स्कूलों में जाकर 864 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें जिला परिषद के 45, पंचायत समिति के 119, सरपंच पद के लिए 298 व पंच पद के लिए प्रत्याशियों की तरफ से 402 नामांकन दाखिल किए गए। 28 अक्तूबर को दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 29 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 31 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट रूम में बुधवार को जिला परिषद चुनाव के नामांकन जमा कराने के लिए प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। डीसी कोर्ट रूम में रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी के समक्ष 45 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें 11 महिलाओं व 34 पुरुषों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। जिला परिषद चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि वार्ड नंबर-2 से गांव कथूरा निवासी विकास, तकदीर सिंह व गांव छिछड़ाना निवासी संदीप कुमार, वार्ड नंबर-3 से गांव जवाहरा निवासी रेखा रानी, वार्ड नंबर-4 से गांव महमूदपुर निवासी रोहताश सिंह, गांव जागसी निवासी रोहताश व गंगाना निवासी राजेश कुमार, वार्ड नंबर-6 से गांव जौली निवासी सुषमा व गांव खेड़ी दमकन निवासी रिंकू, वार्ड नंबर-7 से जयसिंह, वार्ड नंबर-9 से गांव जाजी निवासी भीम सिंह, निजामपुर माजरा निवासी जोगिंद्र सिंह, गांव पिनाना निवासी नीरज, गांव दोदवा निवासी जगफूल सिंह, गांव नैना तैतारपुर निवासी सुरेश व रितिक, वार्ड नंबर-10 से गांव बैंयापुर निवासी ज्योति सरोहा, वार्ड नंबर-11 से गांव माहरा निवासी जयपाल, सुनील कुमार और वार्ड-12 से गांव बजाना खुर्द निवासी रेणू ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर-13 से गांव अगवानपुर निवासी परमिंद्र कुमार, गांव पुरखास निवासी सतीश व कर्मबीर और गांव खुबडू निवासी रोहित, वार्ड नंबर-15 से गांव बेगा निवासी राम सिंह, गांव लल्हेड़ी निवासी नवीन व गांव खेड़ी तगा निवासी लक्ष्मण सिंह, वार्ड नंबर-17 से गांव कुमासपुर निवासी अमित कुमार, मुरथल निवासी सोमबीर, वार्ड नंबर-18 से गांव दीपालपुर निवासी ललित, वार्ड नंबर-19 से गांव महीपुर निवासी मीना, गांव बिधलान निवासी कर्मवती, वार्ड नंबर-20 से गांव सिसाना निवासी सुनील कुमार, वार्ड नंबर-21 से रोहट निवासी रिचा, गांव मंडोरा निवासी रीना देवी, वार्ड नंबर-22 से गांव खेड़ी मनाजात से गौरव व पवन कुमार, वार्ड नंबर-23 से गांव नाथूपूर निवासी मोनिका व सावित्री, वार्ड नंबर-24 से गांव जाखौली निवासी दुष्यंत चौहान, किरनपाल व विक्रांत, गांव सेरसा निवासी राजेश, गांव खुर्मपुर निवासी नंदकिशोर चौहान ने अपना नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
पंचायत समिति के लिए 119 प्रत्याशियों ने जमा कराए नामांकन
पंचायत समिति चुनाव के लिए बुधवार को 119 प्रत्याशियों ने संबांधित खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में जाकर नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें 73 पुरुष व 46 महिला प्रत्याशी शामिल रहीं। इसके अलावा विभिन्न गांवों के सरकारी स्कूलों में सरंपच पद के लिए 298 व पंच पद के लिए 402 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन जमा कराए। सोनीपत खंड कार्यालय में पंचायत समिति के लिए 17 नामांकन दाखिल किए गए। गांवों में सरपंच पद के लिए 43 व पंच पद के लिए 57 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए। गन्नौर खंड कार्यालय में पंचायत समिति के लिए 13 प्रत्याशियों और गांवों में सरपंच पद के लिए 49 व पंच पद के लिए 53 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कराए। मुरथल खंड कार्यालय में पंचायत समिति के 22, गांवों में सरपंच पद के लिए 31 व पंच पद के लिए 40 नामांकन जमा कराए गए। राई खंड कार्यालय में पंचायत समिति 14, सरपंच पद के लिए 27 व पंच पद के लिए 26 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज कराए। खरखौदा खंड कार्यालय में पंचायत समिति के लिए 29, सरपंच पद के लिए 55 और पंच पद के लिए 114 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज कराए। इसके अलावा गोहाना खंड कार्यालय में पंचायत समिति के लिए 16, सरपंच पद के लिए 39 व पंच पद के लिए 42 उम्मीदवारों ने नामांकन दर्ज कराए। मुंडलाना खंड कार्यालय में पंचायत समिति के लिए 5, सरपंच पद के लिए 33 व पंच पद के लिए 43 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए। साथ ही कथूरा खंड कार्यालय में पंचायत समिति के लिए तीन, सरपंच पद के लिए 21 व पंच पद के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed