फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   82 roads will be reconstructed from 107 crores, Deputy Chief Minister will lay the foundation stone today

Sonipat News: 107 करोड़ से 82 सड़कों का होगा पुनर्निर्माण, उपमुख्यमंत्री आज करेंगे शिलान्यास

Wed, 03 May 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
82 roads will be reconstructed from 107 crores, Deputy Chief Minister will lay the foundation stone today
फोटो 05- दिल्ली रोड स्थित सिक्का कॉलोनी के पास सड़क पर बने गड्ढे। संवाद
सोनीपत। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज 107 करोड़ में 82 सड़कों के पुनर्निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसे लेकर सेक्टर-12 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शिलान्यास में डिप्टी सीएम के साथ सांसद रमेश कौशिक भी रहेंगे ।
विज्ञापन

मुख्यालय से सड़कों के निर्माण के लिए बजट को मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया जारी है। इनमें ज्यादातर सड़कों के टेंडर अलॉट हो चुके हैं। वहीं अन्य के टेंडर खोले जा चुके हैं। इन्हें एक पखवाड़े में अलॉट कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सोनीपत, गोहाना, राई, खरखौदा व गन्नौर खंड में 107.83 करोड़ रुपये की लागत से 82 सड़कों का सुधार किया जाना है। वहीं गन्नौर में 6 अन्य सड़कों के निर्माण कार्य के लिए करीब 14 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। यह सभी सड़कें शहर में कॉलोनियों व ब्लॉक में गांवों को आपस में जोड़ती हैं। विभिन्न ब्लॉक की सड़कों के निर्माण कार्य के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिले करीब एक से दो माह का समय बीत चुका है। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया जारी है, लेकिन अभी भी सभी सड़कों के टेंडर अलॉट नहीं हो सके हैं। टूटी सड़कों के कारण वाहन चालकों को गड्ढों के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासी अधिकारियों को कई बार शिकायत कर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेमौसम बारिश ने बढ़ाई सड़कों की दुर्दशा
जिलेभर में विभिन्न सड़कों को काफी समय से निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। अब उनके पुनर्निर्माण की आस जगी है। बेमौसम बारिश ने सड़कों की दुर्दशा को और अधिक बिगाड़ दिया है। सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
टेंडर में देरी हुई तो मानसून बन सकता है परेशानी
अधिकारियों का कहना है कि सोनीपत में ज्यादातर सड़कों का निर्माण करने के लिए टेंडर अलॉट हो चुके है। जिनके टेंडर खोले गए हैं उन्हें भी 15 दिन में अलॉट कर दिया जाएगा। हालांकि लोगों का कहना है कि अगर इसमें देरी हुई तो आगे दो माह बाद मानसून इसमें बाधा डाल सकता है।
कहां कितनी सड़कों पर कितनी आएगी लागत
ब्लॉक सड़कें लागत
सोनीपत 09 सड़कें 13.18 करोड़ रुपये
गोहाना 19 सड़कें 24 करोड़ रुपये
राई 20 सड़कें 21.30 करोड़़ रुपये
गन्नौर 14 सड़कें 24.35 करोड़ रुपये
खरखौदा 20 सड़क 25 करोड़ रुपये
नोट : गन्नौर ब्लॉक में 6 अन्य सड़कों के निर्माण के लिए 14 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है।
सोनीपत की एक सड़क और खरखौदा की सभी सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया हो गई है। ब्लॉक गोहाना की सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जिन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। -प्रशांत कौशिक, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत

राई और गन्नौर ब्लॉक की सड़कों के निर्माण के लिए मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। करीब 15 दिन के अंदर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़कों की मरम्मत और निर्माण का कार्य शुरू करवाया जाएगा। -पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सोनीपत

फोटो 05- दिल्ली रोड स्थित सिक्का कॉलोनी के पास सड़क पर बने गड्ढे। संवाद

फोटो 05- दिल्ली रोड स्थित सिक्का कॉलोनी के पास सड़क पर बने गड्ढे। संवाद

फोटो 05- दिल्ली रोड स्थित सिक्का कॉलोनी के पास सड़क पर बने गड्ढे। संवाद

फोटो 05- दिल्ली रोड स्थित सिक्का कॉलोनी के पास सड़क पर बने गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed