{"_id":"5c95392cbdec2213f52b7aa4","slug":"81553283372-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा व्यापारी व किसान वर्ग दुखी : सुरेश मितल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा व्यापारी व किसान वर्ग दुखी : सुरेश मितल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी से खुद को ठगा महसूस कर रहे व्यापारी : मित्तल
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश मित्तल ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा व्यापारी व किसान वर्ग दुखी है। सरकार ने नोटबंदी बंद करके छोटे व्यापारियों का धंधा चौपट करने का काम किया है। नोटबंदी के कारण बाजार पर बुरा असर देखने को मिला है। सुरेश मित्तल शुक्रवार को पुरानी अनाज मंडी में व्यापार सेल की जिला स्तरीय मीटिंग को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले व्यापारियों व जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया ने सुरेश मित्तल का स्वागत किया।
मित्तल ने कहा कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों पर जीएसटी लगाकर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। इससे व्यापारी वर्ग स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। सरकार ने व्यापारियों के लिए कोई अच्छी नीति लागू नहीं की। मंडियों में पेयजल की सुविधा नहीं है। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जिला पदम सिहं दहिया ने कहा कि सरकार ने तो सिर्फ किसान को फसल बीमा योजना के नाम पर लूटने का काम किया है और कंपनियों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। सरकार चुनावी घोषणा पत्र में किए हुए वादों में एक भी पूरा नहीं कर पाई। इस दौरान विनीत अग्रवाल, मंशाराम, पूर्णमल, जींद जिला परिषद के चेयरमैन विनोद सिंगला, प्रधान अजय गोयल, प्रधान सुरेश कुमार, राजेश गर्ग, कृष्ण सिंगला, अमृत जैन, विनय कंसल, रमेश गुप्ता, महावीर, एडवोकेट गजे सिंह, बंसीलाल कुंडू आदि मौजूद रहे।