{"_id":"5980d3ad4f1c1b0e0d8b45ec","slug":"81501615021-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":".हवाला से तार जुडने से कुंडली सबसे संवेदनशील, 15 अगस्त पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.हवाला से तार जुडने से कुंडली सबसे संवेदनशील, 15 अगस्त पर पुलिस की रहेगी विशेष नजर
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस भले ही 14 दिन बाकी हो, लेकिन उस दिन कोई भी अप्रिय घटना नहीं हो सके। उसके लिए एसपी ने पहले ही जिले की सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। जिसमें जिले के संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया गया है जो पहले भी चर्चाओं में रही है और इस कारण ही सबसे ज्यादा संवेदनशील कुंडली औद्योगिक क्षेत्र को माना जा रहा है। यहां की एक फैक्ट्री के पिछले दिनों ही हवाला से तार जुड़े होने के कारण एनआईए ने छापा मारा था। इसलिए 15 अगस्त से पहले ही वहां पुलिस की विशेष नजर रहेगी। राई औद्योगिक क्षेत्र पर भी ज्यादा ध्यान दिया जाएगा तो नेशनल हाईवे के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। होटलों के साथ ही सभी ढाबों व मॉल की सुरक्षा के लिहाज से चेकिंग की जाएगी।
पुलिस ने सबसे संवेदनशील जगहों में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र को सबसे ऊपर रखा है। क्योंकि वहां ड्राई फ्रूट्स की कई फैक्ट्री है और यह जम्मू-कश्मीर से लाया जाता है। इस ड्राई फ्रूर्ट्स के व्यापार के सहारे ही हवाला का रुपया गलत हाथों में पहुंचाया जाता है। वहीं राई औद्योगिक क्षेत्र भी संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है और वहां भी पुलिस की विशेष नजर रहेगी।
नेशनल हाईवे के सभी थाने अलर्ट, होटलों व मॉल की होगी चेकिंग
15 अगस्त के मद्देनजर नेशनल हाईवे पर भी पुलिस का विशेष ध्यान है और उसपर पड़ने वाले सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि जिले की सभी व्यवसायिक गतिविधियां नेशनल हाईवे पर होती है। इस लिए 15 अगस्त से पहले विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा नेशनल हाईवे ही राजधानी दिल्ली को आगे पंजाब व जम्मूकश्मीर से जोड़ता है। इस कारण भी नेशनल हाईवे पर चौकी बरती जा रही है। वहीं लोगों से अपील की जाएगी कि उनको अपने आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति व वस्तु दिखाई देती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
सभी जगहों पर रहेगी पुलिस की नजर
स्वतंत्रता दिवस पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है और कुंडली व राई औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही नेशनल हाईवे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही एनआईए का छापा पड़ा था और वहां के हवाला कनेक्शन का खुलासा हुआ। इस कारण वहां विशेष नजर रखी जानी जरूरी है। इसके अलावा होटल, मॉल व सार्वजनिक जगहों पर भी पुलिस चौकसी की जा रही है।
- अश्विन शैणवी, एसपी