{"_id":"65db7677a8d25030990d68e1","slug":"80-people-deposited-house-tax-of-rs-477-lakh-on-holiday-sonipat-news-c-197-1-snp1003-114407-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छुट्टी के दिन 80 लोगों ने 4.77 लाख रुपये गृहकर जमा कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छुट्टी के दिन 80 लोगों ने 4.77 लाख रुपये गृहकर जमा कराया
Sun, 25 Feb 2024 10:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय रविवार को छुट्टी के दिन गृहकर एकत्रित करने के लिए खोला गया। इस दौरान 80 लोगों ने संपत्ति कर पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से दी गई छूट का लाभ उठाया। निगम कार्यालय में रविवार को 4.77 लाख रुपये गृहकर जमा हो सका। छूट का फायदा 29 फरवरी तक दिया जाएगा। भवन मालिक स्व प्रमाणित करके इसका लाभ उठा सकते हैं।
निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि सरकार की ओर से वर्ष 2023-24 के गृह कर पर 15 फीसदी छूट दी जा रही है। यह छूट 29 फरवरी तक मिलेगी। 29 फरवरी तक मार्च 2023 तक के प्रापर्टी टैक्स के ब्याज पर 100 फीसदी व बकाया मूल राशि पर 15 फीसदी की छूट दी जा रही है। क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने बताया कि जिन संपत्ति कर दाताओं ने अपना कर जमा नहीं कराया है, वह छूट का लाभ उठा कर 29 फरवरी तक भुगतान करें।