फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   8 new infected were found, recovery rate was 99.68 percent

8 नए संक्रमित मिले, रिकवरी रेट 99.68 प्रतिशत हुआ

Tue, 15 Jun 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
8 new infected were found, recovery rate was 99.68 percent
जिले में कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैला था, उसी तेजी से अब संक्रमण कम हो रहा है। राहत की खबर यह है कि बुधवार को किसी भी व्यक्ति की मौत कोरोना से नहीं हुई है। संक्रमित दर काफी नीचे पहुंच गई है तो रिकवरी रेट काफी ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को 8 नए संक्रमित मिले हैं। अब संक्रमितों की संख्या 47 हजार 343 हो गई है। मंगलवार को संक्रमित से ज्यादा 10 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 47 हजार दो मरीज ठीक हो चुके हैं और 91 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 0.45 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं। जिले में रिकवरी रेट 99.68 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जिले में अब तक कोरोना से 250 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे मृत्यु दर 0.5 प्रतिशत है। लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए कोरोना संक्रमण से प्रभावित मरीजों को अस्पताल में इलाज मुहैया कराने के साथ होम आइसोलेशन में भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी ललित सिवाच ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फुट की दूरी बनाएं रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में आईसीयू बेड खाली नहीं
सरकार की ओर से अधिकृत किए कोविड अस्पतालों में एक भी आईसीयू बेड खाली नहीं है। इन अस्पताल में कुल 50 आईसीयू बेड हैं, जिन पर कोरोना के मरीज भर्ती हैं, जबकि सामान्य बेड, ऑक्सीजन बेड व वेंटिलेटर काफी संख्या में खाली पड़े हैं।
3098 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से युवाओं के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर वैक्सीन लगाने का अभियान चलाया गया।
मंगलवार को 18 से 44 वर्ष तक के 660 लोगों, 120 बुजुर्गों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा 778 स्वास्थ्य कर्मियों व 832 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई गई। 45 वर्ष से ज्यादा आयु के 708 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस तरह मंगलवार को 3098 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिन लोगों को मंगलवार को पहली बार यह वैक्सीन लगी है, ठीक उन्हीं लोगों को दोबारा वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन कोरोना से बचने के लिए अब भी मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहना होगा। साथ ही लोगों को एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी।

इन जगहों पर लगाई गई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला नागरिक अस्पताल में 330, सीएचसी फिरोजपुर बांगर में 74, गन्नौर में 170, खरखौदा में 102, जुआं में 125, बढ़खालसा में 370, नागरिक अस्पताल गोहाना में 148, सीएचसी भैंसवाल कलां में 108, मुंडलाना में 44, अर्बन हेल्थ सेंटर महावीर कॉलोनी में 270, कालूपुर में 276, पटेल नगर में 359, जटवाड़ा में 297, सुभाष नगर में 215 व आरएचसी में 210 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed