फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   8 crore water was drunk but bill not filled, preparation to give notice to 7457

8 करोड़ का पानी पी गए पर नहीं भरा बिल, 7457 को नोटिस देने की तैयारी

Fri, 29 Apr 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
8 crore water was drunk but bill not filled, preparation to give notice to 7457
नगर निगम कार्यालय - फोटो : Sonipat
नगर निगम के क्षेत्र के 7457 उपभोक्ताओं ने आठ करोड़ का पानी पी गए मगर बिल नहीं भरा। यह निगम क्षेत्र के वह उपभोक्ता हैं, जिन पर नगर निगम का 10 हजार से एक लाख रुपये तक का बिल बकाया है। यह लोग दो साल से पानी फ्री में पी रहे हैं। आर्थिक बदहाली से जूझ रहा नगर निगम भी पहले इनसे बिल वसूलने के लिए संजीदा नहीं दिखा। अब लोगों को पानी का बिल जमा कराने के लिए कहा तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में निगम के अधिकारियों ने इन उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसने शुरू कर दिया है। अब सभी को नोटिस दिए जाएंगे। उसके बाद भी बिल जमा नहीं करने पर उनके पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम से करीब 53500 उपभोक्ता ने पानी का कनेक्शन ले रखा है। इन उपभोक्ताओं के यहां नगर निगम नियमित पानी की आपूर्ति करता है। अगर एक दिन भी पानी की आपूर्ति नहीं होती है तो शहर के लोग हंगामा करने शुरू कर देते हैं। पानी की आपूर्ति के बदले विभाग इन लोगों को बिल भेजता है, जिसे कई उपभोक्ता जमा ही नहीं करा रहे हैं। ऐसे 7457 उपभोक्ताओं पर नगर निगम का 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का बिल बकाया है। इन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से पानी का बिल जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर अब नगर निगम का करीब 8 करोड़ रुपये बकाया हो गया है। भुगतान को लेकर कहने के बावजूद उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे हैं। स्थिति ये है कि अब इन उपभोक्ताओं पर हजारों रुपये का जुर्माना भी लग चुका है। इसके बावजूद उपभोक्ता बिल जमा करने को तैयार नहीं हो रहे हैं। ऐसे में नगर निगम की जल शाखा को बड़ा राजस्व नुकसान हो रहा है। इस बकाए को लेकर जल शाखा ने उपभोक्ताओं को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

40 हजार से ज्यादा लोगों ने कर रखे है अवैध कनेक्शन
वर्तमान में शहर की अधिकतर कॉलोनियों में पानी की समस्या बनी हुई है। दिन-प्रतिदिन पानी की मांग भी बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद नगर निगम लोगों से पानी का शुल्क नहीं वसूल कर पा रहा है। 40 हजार से ज्यादा लोग अवैध कनेक्शन करके पानी पी रहे हैं। निगमकर्मियों की लापरवाही से जिन लोगों ने कनेक्शन ले रखा है और समय पर बिल जमा करा रहे हैं उन्हें पर्याप्त पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी डिफाल्टरों की संख्या
सैनीपुरा 60
लाल दरवाजा 400
ढेहा बस्ती 40
राज मोहल्ला 40
तारा नगर 85
नंदनवानी नगर 120
गुड़ मंडी 150
सुदामा नगर 299
ज्ञान नगर 340
मोहल्ला मशद 118
देव नगर 133
राजेंद्र नगर 220
न्यू जीवन नगर 175
बाबा कॉलोनी 140
आर्य नगर 90
प्रभु नगर 150
लक्ष्मी नगर 67
जनता कॉलोनी 91
मिशन रोड 54
गढ़ी घसीटा 331
जवाहर नगर 80
मलिक कॉलोनी 70
विकास नगर 70
7457 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जाएंगे। इन पर 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का पानी का बिल बकाया है। सभी अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अगर नोटिस के बाद भी लोगों ने बिल नहीं जमा किया तो पानी के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए जाएंगे। धर्मेंद्र सिंह, आयुक्त नगर निगम सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed