फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7.60 lakh rupees were extorted from a woman in the name of getting her a job as a clerk in the post office

Sonipat News: डाकघर में क्लर्क पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ऐंठे 7.60 लाख रुपये

Fri, 26 Apr 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 Apr 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
7.60 lakh rupees were extorted from a woman in the name of getting her a job as a clerk in the post office
राई। गांव नांगल कलां की महिला ने डाकघर में क्लर्क पद पर नौकरी दिलवाने के नाम पर 7.60 लाख रुपये ऐंठने का आरोप दिल्ली पुलिस के एक कर्मी व एक अन्य व्यक्ति पर लगाया है। आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। महिला के बयान पर कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव नांगल कलां निवासी राखी ने पुलिस आयुक्त को दी गई शिकायत में कहा है कि वह और उनके पति फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वर्ष 2021 में उनकी मुलाकात जनलक्ष्मी के नाम से लोन कंपनी में काम करने वाले सोनीपत निवासी विजय वर्मा से हुई थी। उसने उनकी मुलाकात दिल्ली पुलिस में कार्यरत मुरथल थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले दिनेश से कराई। दिनेश ने बताया था कि उनकी पहचान दिल्ली डाकघर के बड़े अधिकारियों से हैं। उसने कहा था कि वह उसे डाकघर में क्लर्क की नौकरी दिलवा देगा। साथ ही किस्तों में रुपये देने की बात कही थी। उन्होंने अलग-अलग समय में दिनेश व विजय के खातों में नकदी डलवाई। उन्होंने कुल 7 लाख 60 हजार रुपये उन्हें दिए। इसमें 2.10 लाख विजय को दिए थे। विजय ने बताया था कि उसने राशि दिनेश के खाते में डाल दी थी। उसने ट्रांजेक्शन भी दिखाई दी। उसके बाद भी नौकरी नहीं मिल सकी। बाद में उन्हें ही धमकी दी जाने लगी। वह दिनेश के घर गए तो उनकी पत्नी व पिता ने भी दोबारा घर नहीं आने की धमकी दी। इस पर पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा से कराई गई। पीड़ित महिला का कहना है कि उन्होंने मोटे ब्याज पर आभूषण व घर गिरवी रखकर रुपये दिए हैं। अब उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे जमा कराई राशि

महिला का आरोप है कि उन्होंने दिनेश के खाते में ऑनलाइन 28 अगस्त 2021 को 50 हजार, 4 अक्तूबर 2021 को एक लाख, 6 अक्तूबर 2021 को एक लाख, 17 अक्तूबर 2021 को 50 हजार, 18 अक्तूबर 2021 को दो लाख रुपये डाले। वहीं विजय के खाते में 1 जुलाई 2021 को 50 हजार, 2 जुलाई 2021 को 10 हजार, 24 सितंबर 2021 को 10 हजार, 4 अक्तूबर 2021 को 50 हजार, 5 अक्तूबर 2021 को 40 हजार रुपये व 10 अक्तूबर 2021 को 50 हजार रुपये दिए थे। उनकी करीब दो साल तक दिनेश से कई बार बात हुई। वह अलग-अलग विभाग में नौकरी दिलवाने की बात करता रहा जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed