फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   75 thousand rupees withdrawn from account by sending link, case filed after seven months

लिंक भेज खाते से निकाले 75 हजार रुपये, सात माह बाद मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Sep 2021 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
75 thousand rupees withdrawn from account by sending link, case filed after seven months
गांव लहराड़ा के युवक ने साइबर ठग पर परिचित बनकर पैसे भेजने के नाम पर लिंक भेजकर खाते से 75 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। युवक ने मामले की शिकायत एसपी को दी, जिस पर सात माह बाद मुकदमा दर्ज हो सका है। मामला दर्ज करने में देरी करने वाले जांच अधिकारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

गांव लहराड़ा के रहने वाले नवीन कुमार ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता बलराज सिंह के पास 25 जनवरी को एक फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को शर्मा जी बताया था। पिता ने समझा कि उनके परिचित अशोक शर्मा बोल रहे हैं। ठग ने उनके पिता को कहा था कि वह कुछ पैसे उसके खाते में भेजना चाहता है। पिता बलराज सिंह ने उसको बताया था कि बैंक से जुड़े कार्य बेटा नवीन ही देखता है। उसके बाद उस ठग ने उससे बातचीत कर व्हाट्स एप पर लिंक भेजा था, जिसे डाउनलोड कर लिया गया। वह गूगल-पे नंबर उसकी पत्नी के खाते से लिंक था। उसके चलते एक के बाद एक करके तीन बार में 74 हजार 997 रुपये निकाल लिए। उसने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी थी, लेकिन मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। इस पर एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को शिकायत दी गई। अब उनके आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
युवक ने खाते से नकदी निकालने की शिकायत दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही मामले में शिकायत आने के बाद मुकदमा दर्ज करने में देरी करने वाले जांच अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed