{"_id":"670680897c8765e8110cb4c5","slug":"74-educational-volunteers-will-be-appointed-to-bring-deprived-children-on-the-path-of-education-sonipat-news-c-197-1-snp1007-125830-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वंचित बच्चों को शिक्षा की डगर पर लाने को नियुक्त किए जाएंगे 74 शैक्षिक स्वयंसेवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वंचित बच्चों को शिक्षा की डगर पर लाने को नियुक्त किए जाएंगे 74 शैक्षिक स्वयंसेवक
Wed, 09 Oct 2024 06:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:39 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग की तरफ से समग्र शिक्षा अभियान के तहत अशिक्षित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके तहत अब जिले के चार खंडों में 74 शैक्षिक स्वयंसेवक नियुक्त किए जाएंगे। जिसके लिए विभाग ने 14 अक्तूबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सहायक परियोजना संयोजक (एपीसी) डॉ. अतर सिंह ने बताया कि जिले में रहने वाले ऐसे बच्चे जो कभी स्कूल नहीं गए या स्कूल छोड़ चुके हैं, उनके लिए 74 शैक्षिक स्वयंसेवक लगाए जाएंगे। इनकी नियुक्ति जिले के चार खंडों गन्नौर, खरखौदा, राई व सोनीपत में की जाएगी। कार्यक्रम के तहत सात से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के तहत 10 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता बीएड या डीएड होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं स्तर तक हिंदी या संस्कृत का ज्ञान होना भी जरूरी है। साथ ही पदों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।
छह माह के लिए होंगी नियुक्तियां
एपीसी डॉ. अतर सिंह ने बताया कि जिले के चार खंडों में 74 शैक्षिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति करीब छह माह के लिए की जाएगी। यह सभी बच्चों को शिक्षा की डगर पर लाने के लिए प्रशिक्षण देंगे। यह सभी बच्चे ऐसे होंगे, जो कभी स्कूल नहीं गए या किसी कारणवश स्कूली शिक्षा को बीच में छोड़ दिया हो। ऐसे बच्चों को प्रशिक्षण देकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
समग्र शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिले के चार खंडों में 74 स्वयंसेवकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी किसी प्रकार की जानकारी के लिए जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा सोनीपत के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
जितेंद्र छिक्कारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत