फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   डीईओ कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना, शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

डीईओ कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना, शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

Tue, 11 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
डीईओ कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना, शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र
सोनीपत। मांगों को मनवाने के लिए हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने सोमवार को डीईओ कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके उपरांत डीईओ कार्यालय में शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि मांगों को मनवाने के लिए अध्यापक संघ की राज्य कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है कि 10 जुलाई से 14 जुलाई तक सत्याग्रह सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान क्रमिक अनशन किए जाएंगे। यदि तब भी सरकार या प्रशासन ने जनपक्षीय शिक्षा नीति की ओर सार्थक कदम नहीं बढ़ाए तो आंदोलन को बढ़ाने का निर्णय लियाजाएगा। मांगपत्र की एक-एक प्रति सीएम, स्कूल शिक्षा हरियाणा के सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, सेकेंडरी शिक्षा के निदेशक, मौलिक शिक्षा के निदेशक, एसएसए के राज्य परियोजना निदेशक, एससीईआरटी के निदेशक, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष/सचिव, सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव और एसटीएफआई के महासचिव को भेजी। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव जयभगवान दहिया, शीलकराम मलिक, आनंद शर्मा, टेकराम, बिजेंद्र चहल, संजीव मोर, जोगेंद्र सिंह, रणबीर मलिक, रोहताश, नरेंद्र चहल, सुनीता कुंडू व संजय सिंहमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed