फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7 teachers selected for the district for the State Teacher Award

Sonipat News: राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले के लिए 7 शिक्षक चयनित

Tue, 29 Aug 2023 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 29 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
7 teachers selected for the district for the State Teacher Award
फोटो 21- रवीता देवी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 व 2023 के नामों की सोमवार को घोषणा कर दी गई। जिले के सात शिक्षकों का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इनमें साल 2022 के लिए 3 और 2023 के लिए 4 शिक्षकों का चयन किया गया है। राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारने व विद्यालय के माहौल को शिक्षाप्रद बनाने में योगदान देने वाले इन शिक्षकों को राज्यपाल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर पंचकूला में सम्मानित करेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए जिले से चयनित सभी शिक्षकों को बधाई दी है।

शिक्षा विभाग प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य करने, बेहतर परीक्षा परिणाम दिलाने, अच्छी एसीआर व स्कूलों का स्तर उठाने वाले शिक्षकों को राज्यस्तरीय पुरस्कार देता है। चयनित शिक्षकों को पंचकूला में आयोजित समारोह में राज्यपाल सम्मानित करेंगे। नियमानुसार राज्यस्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को राज्यपाल एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक रजत पदक, प्रशस्ति पत्र देते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हैँ। साथ ही शिक्षक को दो इंक्रीमेंट भी दिया जाता है, जो बाद में सेवाकाल के दौरान दिया जाएगा
विज्ञापन



राज्य शिक्षक पुरस्कार-2022 के लिए ये शिक्षक हुए चयनित

शिक्षक पद स्कूल
सुदामा प्रसाद पीजीटी हिंदी राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मटिंडू, खरखौदा।
पवन सिंह पीजीटी, भौतिक विज्ञान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी उजाले खां, गोहाना।
राजेश कुमार टीजीटी, गणित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरोदा।
राज्य शिक्षक पुरस्कार-2023 के लिए ये शिक्षक हुए चयनित

भारती प्राचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा, राई।
रविता देवी पीजीटी, शारीरिक शिक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना।
यशपाल मलिक एलीमेंट्री हेड (ईएसएचएम) राजकीय उच्च विद्यालय, कतलूपुर, राई।
विनोद राणा पीआरटी राजकीय प्राथमिक पाठशाला, फिरोजपुर बांगर, खरखौदा।

बढ़ाई विद्यार्थी संख्या, दिया बेहतर परीक्षा परिणाम

राई स्थित राजकीय उच्च विद्यालय, कतलूपुर के एलिमेंट्री अध्यापक यशपाल मलिक ने स्कूल में रहते हुए विद्यार्थी संख्या बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य किए। स्कूल का परीक्षा परिणाम भी लगातार बेहतर दिया। सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर स्कूल में सुविधाएं बढ़ाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की एकमात्र अटल टिकरिंग लैब बनवाने में अहम योगदान
राई के गांव अकबरपुर बारोटा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य भारती ने स्कूल में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य किया। स्कूल में जिले की एकमात्र अटल टिकरिंग लैब बनवाने में अहम भूमिका निभाई। विद्यार्थी संख्या बढ़ाने के साथ ही खेलों को बढ़ावा दिया। स्कूल की लॉन टेनिस टीम ने राष्ट्रीय स्तर तक शानदार प्रदर्शन किया। बोर्ड परीक्षा परिणाम में स्कूल की छात्रा ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
शतप्रतिशत परीक्षा परिणाम ने दिलाया अवाॅर्ड

खरखौदा के गांव मटिंडू स्थित राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पीजीटी हिंदी अध्यापक डाॅ. सुदामा प्रसाद ने अपने विषय में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया। उनके विद्यार्थियों ने मेरिट मेंं नाम दर्ज कराया। वह लोक साहित्य पर शोध भी कर चुके हैं। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लेने के साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन में उनके शोध प्रकाशित हो चुके हैं।
स्कूल को दिलवाया मुख्यमंत्री सुंदरीकरण पुरस्कार
खरखौदा के गांव फिरोजपुर बांगर के राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल के शिक्षक विनोद राणा ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिलकर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं दिलवाईं व स्कूल का सुंदरीकरण किया। स्कूल को मुख्यमंत्री सुंदरीकरण पुरस्कार और वर्ष 2014 में बेस्ट बीएलओ का अवाॅर्ड मिला। वर्ष 2023 में बेस्ट बाल गीत पुरस्कार दिलाने में उनका सहयोग रहा। बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए नए तरीके इजाद किए। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई। वर्ष 2022 में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार दिलाया। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक व्याख्यान कार्यक्रम में हिस्सा भी ले चुके हैं।

सात वर्ष तक सौ फीसदी परिणाम दिया
गोहाना के गांव गढ़ी उजाले खां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक पवन मोर की मेहनत से विद्यालय के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम सात सालों में सौ फीसदी रहा है। विद्यार्थियों को हर साल 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं। विद्यार्थियों की संख्या में लगातार इजाफा किया है।
पढ़ाई के साथ खेलों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाया
बराेदा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक राजेश ने स्काउट गाइड क्षेत्र में अच्छा काम किया है। विद्यालय की तरफ से 21 बार रक्तदान शिविर आयोजित किए हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलों में प्रदेश स्तर तक खिलाया है। स्कूल का शैक्षणिक स्तर सुधारने के साथ सुंदरीकरण में अहम योगदान दिया।

विद्यार्थियों में जगाई सहयोग की भावना
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना की पीजीटी, शारीरिक शिक्षा एवं एनसीसी अध्यापिका रवीता देवी ने विद्यार्थियों में सहयोग की भावना जगाने क साथ ही योग के प्रति जागरूक किया। रक्तदान महादान की अलख जगाते हुए विद्यार्थियों के साथ लोगों में मन में बसे भय को दूर किया। उन्होंने खुद 14 बार रक्तदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed