फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7 players from Sonipat will showcase their sports talent in Kazakhstan

Sonipat News: कजाकिस्तान में खेल प्रतिभा दिखाएंगे सोनीपत के 7 खिलाड़ी

Tue, 02 Apr 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 02 Apr 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
7 players from Sonipat will showcase their sports talent in Kazakhstan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ककरोई रोड स्थित मलिक बैडमिंटन अकादमी के सात खिलाड़ी कजाकिस्तान इंटरनेशनल बैडमिंटन स्पर्धा में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। खिलाड़ियों से उम्मीद है कि वे अपनी खेल प्रतिभा के दम पर शानदार खेल प्रदर्शन करके पदक हासिल करेंगे।

मलिक बैडमिंटन अकादमी के सात खिलाड़ी रवि, शाश्वत दलाल, गगन बाल्याण, निक्की रापड़िया, नीशु रापड़िया, अपूर्वा गहलावत व साक्षी गहलावत भाग लेंगे। प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि यह प्रतियोगिता कजाकिस्तान के यूराल शहर में 2 से 6 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसमें निक्की व नीशु को पहले मैच में बाय मिल गई हैं। अब दूसरे मुकाबले में वह यूएसए के खिलाड़ियों से भिड़ेंगी। उन्हाेंने बताया कि पुरुष वर्ग में खिलाड़ी शाश्वत दलाल व गगन बाल्याण पहले पुरुष एकल के क्वालिफिकेशन मुकाबले खेलेंगे। इनमें जीत दर्ज करने के बाद पुरुष एकल के मुख्य स्पर्धा में शामिल होंगे। यह प्रतियोगिता विश्व बैडमिंटन संघ की एशिया कंफेडेरशन के तहत करवाई जा रही हैं। खिलाड़ी मलिक बैडमिंटन अकादमी में कई वर्षों से बैडमिंटन के गुर सीख रहे हैं। खिलाड़ी पहले भी अपनी खेल प्रतिभा से देश व प्रदेश के लिए पदक ला चुके हैं।रवि ने साल 2013 से अकादमी में अभ्यास करना शुरू किया था। उन्होंने साल 2023 में आयोजित मालदीव अंतरराष्ट्रीय चुनौती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व इंफोसिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। साल 2023 में ही अखिल भारतीय विश्वविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। साल 2022 से 23 तक भारतीय कोर ग्रुप में भी रहे। वहीं गगन बाल्याण ने साल 2014 से अकादमी में अभ्यास शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed