फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7 passenger trains were cancelled, two were delayed

Sonipat News: 7 सवारी गाड़ियां रद्द रहीं, दो देरी से चलीं

Mon, 07 Apr 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 07 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
7 passenger trains were cancelled, two were delayed
फोटो 03- सोनीपत स्टेशन पर सवारी गाड़ी रद्द होने के कारण एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। स
सोनीपत। रेलवे ब्लॉक का रविवार को दूसरा दिन रहा। बादली स्टेशन पर लूप लाइनों के विस्तार के चलते दिल्ली-अंबाला रूट पर रविवार को अप-डाउन लाइन की सात सवारी गाड़ियां रद्द रहीं, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहा। दिल्ली रेल मंडल में विद्युत और यातायात ब्लॉक व बादली स्टेशन पर लूप लाइनों के विस्तार कार्य के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। अवकाश होने की वजह से अधिकतर दैनिक यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन

रेलवे ब्लॉक के चलते रविवार को दूसरे दिन दिल्ली-कुरुक्षेत्र रूट पर चलने वाली अप-डाउन की ट्रेन संख्या 64465 नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र सवारी गाड़ी, 64454 कुरुक्षेत्र-दिल्ली, 64534 पानीपत-गाजियाबाद, 64462 कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन, 64002 पानीपत-दिल्ली, 64531 दिल्ली-पानीपत, 64536 पानीपत-दिल्ली सवारी गाड़ी का परिचालन रद्द रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा दिल्ली-अंबाला अप-डाउन रूट पर चलने वाली ट्रेन 04085 नई दिल्ली-कटरा स्पेशल ट्रेन 1:40 घंटे, 11057 दादर एक्सप्रेस 2:45, 12919 मालवा एक्सप्रेस 2:42 घंटे, 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 3:24 घंटे, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 3:19 घंटे, 3:57 घंटे, 03309 गरीब रथ एक्सप्रेस 1:11 घंटे, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस 1:04 घंटे च 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:23 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनीपत स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। सात सवारी गाड़ी रद्द होने व कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को बसों व निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

दिल्ली रेल मंडल में विद्युत, यातायात अवरोधों के कारण व बादली स्टेशन पर लूप लाइनों के विस्तार के चलते दो दिन का रेलवे ब्लॉक लिया गया था। इसी के चलते दिल्ली-अंबाला रूट पर सात सवारी गाड़ी रद्द व कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। सोमवार से ट्रेनों का नियमित रूट से परिचालन होगा। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।

फोटो 03- सोनीपत स्टेशन पर सवारी गाड़ी रद्द होने के कारण एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। स

फोटो 03- सोनीपत स्टेशन पर सवारी गाड़ी रद्द होने के कारण एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होते यात्री। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed