फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   65 out of 217 items of the manifesto have been completed, the rest will be completed before the elections: Barauli

घोषणा पत्र के 217 में से 65 पूरे हुए, बाकी चुनाव से पहले तक पूरे हो जाएंगे : बड़ौली

Sun, 29 Mar 2026 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 29 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
65 out of 217 items of the manifesto have been completed, the rest will be completed before the elections: Barauli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना (सोनीपत)। नई सब्जी मंडी में 29 मार्च को होने वाली मुख्यमंत्री नायब सैनी की धन्यवाद एवं विकास रैली स्थल का शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बड़ौली ने कहा कि गोहाना की यह रैली रिकॉर्ड तोड़ होगी।
उन्होंने कहा कि नायब सैनी सरकार प्रदेश में अच्छा काम कर रही है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 217 वादे किए थे जिनमें से 65 पूरी हो चुके हैं। बाकी वादे भी विधानसभा चुनाव से पहले पूरे कर दिए जाएंगे। बड़ौली ने कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। साथ ही बताया कि 6 अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। इस दिन सभी पार्टी कार्यालयों पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री गोहाना विधानसभा को नई सौगात देकर जाएंगे। इस मौके पर जिला गोहाना अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, जिला महामंत्री महेंद्र चिड़ाना, जितेंद्र शर्मा, इंद्रजीत विरमानी, नरेंद्र गहलावत, बलराम कौशिक, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
डीसी और सीपी ने भी किया रैली स्थल का निरीक्षण
रैली को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जिला उपायुक्त नेहा सिंह व पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने भी रैली स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। डीसी नेहा सिंह ने भी मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि रैली के दौरान सभी व्यवस्थाएं ठीक ढंग से बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed