फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   65 candidates contested the elections, 52 could not save their deposits

Sonipat News: चुनावी मैदान में उतरे 65 प्रत्याशी, 52 नहीं बचा पाए जमानत

Tue, 08 Oct 2024 08:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 08:40 PM IST
विज्ञापन
65 candidates contested the elections, 52 could not save their deposits
सोनीपत। जिले की छह विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमाने उतरे 65 प्रत्याशियों में से 52 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। पूर्व सांसद के भाई एवं गन्नौर से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, खरखौदा विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक रमेश खटक के साथ आम आदमी पार्टी, जननायक जनता दल व इनेलो के प्रत्याशी भी अपनी जमानत नहीं बचा पाए।
विज्ञापन


सोनीपत विधानसभा सीट पर कांग्रेस व भाजपा में सीधी टक्कर रही। भाजपा के निखिल मदान ने 29627 वोट से जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र पंवार को छोड़कर अन्य 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। राई में भाजपा की कृष्णा गहलावत 4679 वोट से जीतीं। क्षेत्र में कांग्रेस के जयभगवान आंतिल को छोड़कर अन्य सभी 12 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके।
विज्ञापन

यही हाल खरखौदा विधानसभा में रहा, यहां भाजपा के पवन खरखौदा ने जीत दर्ज की। कांग्रेस के जयवीर सिंह दूसरे स्थान पर रहें। इनके अलावा अन्य सभी आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। गोहाना विधानसभा में विजेता व उपविजेता के अलावा अन्य नौ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। बरोदा विधानसभा में विजेता इंदुराज नरवाल, उप विजेता कपूर नरवाल व भाजपा के प्रदीप सांगवान को छोड़ चार अन्य की जमानत जब्त हुई। गन्नौर विधानसभा में विजेता निर्दलीय देवेंद्र कादियान व उप विजेता कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को छोड़कर अन्य नौ में से कोई भी जमानत तक नहीं बचा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद के भाई व पूर्व विधायक तक नहीं बचा सके जमानत

गन्नौर से पूर्व सांसद के भाई एवं भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक को कुल 17605 वोट प्राप्त हुई। इसके बाद भी वह अपनी जमानत नहीं बचा सके। वहीं खरखौदा विधानसभा से जननायक जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं बरोदा विधानसभा से तीन बार के पूर्व विधायक रमेश खटक भी अपनी जमानत नहीं बचा सके। गोहाना विधानसभा से निर्दलीय हर्ष छिक्कारा 14761 व राजवीर दहिया 8824 वोट लेने के बावजूद अपनी जमानत नहीं बचा पाए। खरखौदा में भाजपा से बगावत कर इनेलो की टिकट पर मैदान में उतरे प्रीतम खोखर भी जमानत जब्त करा गए।


इनेलो-बसपा, आप, जजपा-एएसपी का कोई प्रत्याशी नहीं बचा सका जमानत
सोनीपत में कांग्रेस व भाजपा के बीच ही मुकाबला बना रहा। यहां से इनेलो-बसपा गठबंधन, जजपा-एएसपी गठबंधन और आम आदमी पार्टी का कोई प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed