फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अपने जवानों की शहादत का बदला दुश्मन से जल्द लेंगे: रामबिलास शर्मा

अपने जवानों की शहादत का बदला दुश्मन से जल्द लेंगे: रामबिलास शर्मा

Sun, 17 Feb 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
अपने जवानों की शहादत का बदला दुश्मन से जल्द लेंगे: रामबिलास शर्मा
खेतों में किसान और सीमा पर मुस्तैद जवानों पर हमें गर्व : रामबिलास शर्मा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर/सोनीपत। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि खेतों में अपने किसानों व सीमा पर अपने जवानों पर हम गर्व करते हैं। जिस तरह से आतंकवादियों ने हमारे जवानों पर हमला किया और जवान शहीद हो गए हैं, यह एक कायराना हरकत है। सेना जवानों की शहादत का बदला दुश्मन से जल्द लेगी।
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी में एग्री लीडरशिप समिट में दूसरे दिन किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों ने आज आधुनिक तकनीक को अपनाकर कृषि के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। यही कारण है कि हमारे प्रदेश के तीन किसानों को पद्मश्री पुरस्कार मिले हैं। किसानों को खेती को उद्योग के साथ जोड़ना होगा, जिससे वह ज्यादा मुनाफा ले सकें और उद्योग से खेती को जोड़कर दूसरों को रोजगार भी दे सके। विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हमें मिश्रित खेती की तरफ अपना रुझान बढ़ाना होगा। पशुपालन को अपनी खेती का अंग बनाना होगा। अगर पशुपालन खत्म होगा तो खेती भी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हम कृषि को घाटे के सौदे से फायदे का व्यवसाय बनाने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने किसानों से अपनी फसल को उस जगह बेचने का आह्वान किया, जहां अधिक दाम मिले। खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने कहा कि हमारे लिए यह सबसे बड़ी समस्या थी कि किसान का बेटा खेती नहीं करना चाहता था, लेकिन आज हम खेती को फायदे का सौदा बनाने के लिए काम कर रहे हैं। जिससे खेती की ओर युवाओं का रुझान बढ़ रहा है। वहां परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल, हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, किसान नेता कृष्णवीर चौधरी, एसीएस सुनील गुलाटी, एसीएस नवराज संधू ने भी किसानों को संबोधित किया। इस दौरान विधायक महीपाल ढांढ़ा, कृषि विभाग के महानिदेशक अजीत बालाजी जोशी, मार्केटिंग बोर्ड के सीए जे गणेशन, भाजपा नेता मोहन लाल बड़ौली, रविंद्र दिलावर, निशांत छौक्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed