फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सामाजिक विकास के लिए गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना होगा : विनय सिंह

सामाजिक विकास के लिए गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना होगा : विनय सिंह

Tue, 18 Dec 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक विकास के लिए गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना होगा : विनय सिंह
सामाजिक विकास के लिए गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाएं : विनय सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। डीसी विनय सिंह ने कहा कि सामाजिक विकास व संस्कारों के लिए हमें गीता के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना होगा। बच्चों को बताना होगा और इसे सामाजिक चिंतन के साथ आगे बढ़ाना होगा। डीसी विनय सिंह सोमवार को कोर्ट रोड स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन वर्तमान समय में गीता की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित सेमिनार में संबोधित कर रहे थे।
जानकीदास पब्लिक स्कूल की प्राचार्या डा. गीतांजलि ग्रोवर ने कहा कि हमें श्रद्धा ज्ञान व कर्म को धारण करना होगा। खेलकूद स्कूल राई के प्राध्यापक अखिलेश कुमार चौबे ने गीता के पात्रों के माध्यम से धर्म व अधर्म की व्याख्या करते हुए विचार रखे। दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता राकेश अग्रवाल ने भी गीता की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से पहुंची साध्वी मीनाक्षी भारती व ब्रह्मकुमारी से पहुंची बीके प्रमोद ने गीता के ज्ञान पर प्रकाश डाला। गीता के प्रत्येक अध्याय में ज्ञान का संदेश छिपा है। इस दौरान जयबीर सिंह आर्य, डीर्ईईओ सतीश कुमार सौलंकी, भाजपा नेता आजाद सिंह नेहरा, सतपाल अहलावत, सरदार मोहन सिंह मनोचा, पवन तनेजा, रविंद्र सरोहा, अनिल सीटू, जीओ गीता परिवार से संयोजक परमानंद बत्रा, अश्वनी चुघ, प्रवीण बत्रा, श्रवण खट्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बच्चों ने दूसरे दिन भी बांधा समां
जिला स्तरीय गीता जंयती महोत्सव के दूसरे दिन भी बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोर्ट रोड के विद्यार्थियों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद प्रकाश मलिक एंड पार्टी ने हरियाणा गीत के माध्यम से गीता ज्ञान प्रस्तुत किया। इसके अलावा बच्चों ने हरियाणा नृत्य के जरिए भी कार्यक्रम में समां बांधा। प्रदर्शनी स्थल पर जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से लगाए गए रक्तदान शिविर में दो दिन में 50 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया। डीसी विनय सिंह ने सभी रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता जयंती शोभायात्रा आज, मंत्री दिखाएंगी हरी झंडी
मंत्री कविता जैन मंगलवार को तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के तीसरे दिन मुख्य अतिथि होंगी। इस दिन मंत्री कविता जैन प्रात: 10 बजे जागृति धाम सेक्टर-15 से शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इसके बाद सांय 5 बजे महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
गोहाना में गीता जयंती समारोह मनाया
गोहाना के चौ. देवीलाल स्टेडियम में सोमवार को गीता जयंती समारोह मनाया गया। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और छात्राएं विभिन्न वेशभूषाओं में पहुंची। समारोह के शुभारंभ से पहले हवन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचंद्र जांगड़ा पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल व एसडीएम आशीष वशिष्ठ रहे। इस दौरान बीडीपीओ मनोज कौशल, बीईओ सुभाष भारद्वाज, एसडीओ कृषि विभाग डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा, बीईओ कथूरा अनिल श्योराण, बीईओ मुंडलाना बसंत ढिल्लो आदि उपस्थित रहे।

उपमंडल गीता महोत्सव में विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
गन्नौर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में सोमवार को उपमंडल स्तरीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। जहां एसडीएम सुरेंद्रपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस पावन अवसर पर सुरेन्द्रपाल ने कार्यक्रम में भाग लेने आए छात्रों व शहर के गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गीता का ज्ञान प्रत्येक वर्ग के लिए अमूल्य है और हमें इसे भावी पीढ़ी को को देना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं व उनके संदेशों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य खेमकरण शर्मा, देवेंद्र कौर व अंजू देशवाल ने बतौर निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान तहसीलदार रोहताश पंवार, नायब तहसीलदार हवा सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विद्योत्मा, नपा चेयरमैन ईश्वर कश्यप,पार्षद अंकित मल्हौत्रा, अग्रवाल सभा के प्रधान राजकुमार अग्रवाल, लायंस कल्ब के प्रधान अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed