फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बहालगढ़ से हटाए अवैध कब्जे, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त

बहालगढ़ से हटाए अवैध कब्जे, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त

Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बहालगढ़ से हटाए अवैध कब्जे, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त
बहालगढ़ से हटाए अवैध कब्जे, दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। बहालगढ़ में लग रहे जाम को देखते हुए निगम प्रशासन ने बुधवार को पीला पंजा चला कर अवैध कब्जों को हटाया। एसडीएम निशांत यादव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसमें दुकानों के बाहर रखा सामान भी जब्त कर लिया गया।

बहालगढ़-मेरठ मार्ग पर पिछले दिनों कई बार लंबा जाम लगा था। इस कारण ही एसडीएम निशांत यादव के नेतृत्व में निगम प्रशासन ने अभियान चलाकर बहालगढ़ से अवैध कब्जे हटवा दिए थे। अब वहां फिर से अवैध कब्जा कर लिया गया है। दुकानों के बाहर सामान रख दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम निशांत यादव के नेतृत्व में निगम की टीम जेसीबी के साथ कब्जे हटाने फिर से बहालगढ़ पहुंच गई। वहां टीम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सभी सामान को अंदर रखने लगे। इस बार प्रशासन भी सख्त नजर आया और उसने सड़क पर रखे बहुत से सामान को जब्त कर लिया। एसडीएम निशांत यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने दोबारा सड़क पर कब्जा करने का प्रयास किया तो उसके विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed