फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शहर को जाम से बचाने के लिए अब आटो क्यू शेल्टर

शहर को जाम से बचाने के लिए अब आटो क्यू शेल्टर

Tue, 04 Jul 2017 01:23 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
शहर को जाम से बचाने के लिए अब आटो क्यू शेल्टर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
शहर को जाम से बचाने की दिशा में ट्रैफिक पुलिस ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम की मदद से ऑटो क्यू शेल्टर बनाने का खाका तैयार किया है। शहर के मुख्य चौक-चौराहों के आसपास और जाम संभावित क्षेत्रों में आटो क्यू शेल्टर तैयार किए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए हैं। ऑटो क्यू शेल्टर बनने के बाद ऑटो चालक सवारी भरने के लिए मनमर्जी से कहीं भी ऑटो खड़ा नहीं कर सकेंगे।

शहर में जाम बड़ी समस्या बना हुआ है। इससे निपटने के लिए पहले चरण में आटा व ई-रिक्शा का मार्ग डायवर्ट किया गया था। अब ट्रैफिक पुलिस ने एक नया खाका तैयार कर ऑटो क्यू शेल्टर स्थापित करने की योजना तैयार की है। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया था। जहां से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


यहां बनाए जाएंगे ऑटो क्यू शेल्टर
शुरुआत में शहर के व्यस्ततम देवी लाल चौक, मुरथल रोड, मामा-भांजा रोड, सामान्य अस्पताल, गोहाना रोड पर आटो शेल्टर स्थापित किए जाएंगे। इसमें क्यू शेल्टर में ऑटो चालक अपने ऑटो को खड़ा कर सवारियों को उतारेंगे। साथ ही दूसरे क्यू शेल्टर में जाकर वहां से सवारियां बैठा कर गंतव्य की तरफ रवाना होंगे। इसके तहत बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्रियों को देवी लाल चौक पर बनने वाले क्यू शेल्टर पर उतरना होगा। मुरथल की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए बीज मार्केट के पास ऑटो क्यू शेल्टर बनाया जाएगा। ऑटो चालक बस स्टैंड के सामने आटो को खड़ा कर सवारियों को नहीं बैठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध ई-रिक्शा व बगैर कागजात वाले ऑटो चालक नपेेंगे
शहर में फिलहाल करीब चार हजार ई-रिक्शा सड़कों पर हैं। इनमें से बहुत सी बिना पंजीकरण के दौड़ रही हैं। कई ऑटो चालक भी बिना पूरे कागजात के वाहन चला रहे हैं। पुलिस ऐसे चालकों से भी सख्ती से निपटेगी और बगैर कागजात के ऑटो जब्त किए जाएंगे।


पुलिस सर्वे में सामने आया है कि ऑटो जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। ऑटो चालक कहीं भी ऑटो खड़ा कर सवारी बैठाने लगते हैं। इससे उनके पीछे अन्य वाहनों की कतार लग जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए ही ऑटो क्यू शेल्टर का प्लान तैयार किया गया है। जल्द ही इसे मूर्तरूप दिया जाएगा।
अजय मलिक, प्रभारी, सिटी ट्रैफिक

शहर को जाम से बचाने के लिए अब ऑटो क्यू शेल्टर
बस स्टैंड के पास बनेंगे तीन आटो क्यू शेल्टर
सामान्य अस्पताल के सामने, मामा भांजा चौक व रेलवे स्टेशन के पास भी होगा निर्माण
सड़क पर कहीं रोककर बैठाई सवारी तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed