{"_id":"6803f354d0c7511011009467","slug":"614-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-earning-big-money-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135438-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोटी कमाई का झांसा देकर 6.14 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोटी कमाई का झांसा देकर 6.14 लाख ठगे
Sun, 20 Apr 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठग लगातार लोगों के खाते खाली कर रहे हैं। इसमें शेयर ट्रेडिंग साइबर ठगों का पसंदीदा तरीका है। इसमें लोग खुद चलकर साइबर अपराधियों के चंगुल में फंसते हैं।
अमीर बनने की चाहत में साइबर ठगों के अनुसार काम करने लगते हैं। अब गोहाना के सब्जी विक्रेता से फेसबुक पर संपर्क करने के बाद ट्रेडिंग के नाम पर 6.14 लाख रुपये क ठगी की गई है।
गोहाना की कृष्णा कॉलोनी निवासी सत्यदेव ने साइबर थाना पुलिस को बताया है कि वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके फेसबुक अकाउंट पर एमरे लेन के नाम से एक संदेश आया था। उसने उन्हें टेलीग्राम एप से जुड़ने के लिए कहा था। जब वह जुड़े तो तीन अलग-अलग आईडी से संपर्क किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने उनको एक व्यावसायिक प्लान बताया और कमाई का झांसा दिया। उन्होंने उनसे ट्रेडिंग में रुपये लगाने के लिए कहा। जिसके बाद उन्होंने 15 से 18 मार्च के बीच उनके कहे अनुसार 6.14 लाख रुपये लगा दिए। बाद में जब उनसे रुपये वापस मांगे तो उनसे 3.80 लाख रुपये और मांगे गए।
इसके लिए उन्होंने 10-15 दिन का समय दे रखा है। बाद में उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता लगा कि साइबर ठगों ने मोबाइल एप किड्स प्लेटफार्म वेबसाइट का इस्तेमाल कर उनके साथ धोखाधड़ी की है। अलग-अलग खातों में 17 बार में रुपये डलवाए गए हैं। पीड़ित ने साइबर थाना में मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।