फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   600 trees and 160 electricity poles fell; the collapse of seven transformers left several areas in the dark overnight.

आंधी का कहर: 600 पेड़ और 160 बिजली खंभे गिरे, सात ट्रांसफार्मर गिरने से कई इलाकों में अंधेरे में कटी रात

Thu, 11 Jun 2026 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
600 trees and 160 electricity poles fell; the collapse of seven transformers left several areas in the dark overnight.
फोटो : सोनीपत के गांव राई के पास ट्रांसफार्मर पर आए फाल्ट को दूर करता बिजलीकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत/गोहाना/गन्नौर/खरखौदा। मंगलवार देर रात आई आंधी ने गोहाना व गन्नौर में खूब तबाही मचाई। आंधी से सोनीपत शहर, राई व खरखौदा क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति रात को कई घंटे ठप रही। आंधी ने 600 से अधिक पेड़ों को उखाड़ दिया। 160 बिजली खंभे और सात ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए। गोहाना, गन्नौर, खरखौदा, राई समेत कई क्षेत्रों में रात और अगले दिन तक बिजली व्यवस्था चरमराई रही। कई इलाकों में 10 से 14 घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों और खेतों में आपूर्ति सामान्य होने में अभी दो से तीन दिन लगने का अनुमान है। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें बुधवार को दिनभर राहत एवं बहाली कार्यों में जुटी रहीं।
आंधी का सबसे अधिक असर गोहाना क्षेत्र में देखने को मिला। गोहाना शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी ने व्यापक नुकसान पहुंचाया। कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। शहर में एक बिजली का खंभा टूटकर खड़ी बाइक पर गिर गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आंधी का असर किसानों पर भी पड़ा। खेतों में स्थापित सोलर प्लेटें तेज हवा की चपेट में आकर टूट गईं या अपनी जगह से उखड़ गईं। किसान अब नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

600 पेड़ धराशायी, मोई ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित
वन विभाग के अधिकारी जयकिशन के अनुसार चार ब्लॉकों में करीब 600 पेड़ गिरने की सूचना मिली है। इनमें गोहाना ब्लॉक में 50, कथूरा में 60, बिचपड़ी में 65 और मोई ब्लॉक में सबसे अधिक लगभग 400 पेड़ धराशायी हुए हैं। विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर सड़कों और सार्वजनिक मार्गों पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है। अब जमीन मालिकों के सहयोग से अन्य स्थानों पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के एसडीओ रोहित यादव ने बताया कि गोहाना क्षेत्र में करीब 100 बिजली खंभे और सात ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें शहर क्षेत्र में 20 खंभे और एक ट्रांसफार्मर शामिल हैं। विभाग की टीमें लगातार बिजली आपूर्ति बहाल करने में लगी हुई हैं। शहरी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बहाल कर दी गई है। शहर में सिर्फ पानीपत रोड क्षेत्र, दरियापुर कॉलोनी और गोवर्धन कॉलोनी में बिजली व्यवस्था सुचारू करने का कार्य जारी है। खेतों की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में दो से तीन दिन लग सकते हैं।
गन्नौर में 50 बिजली खंभे गिरे, चार गांवों की आपूर्ति ठप
गन्नौर क्षेत्र में भी आंधी ने बिजली ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचाया। कैलाना के पास करीब 10 बिजली खंभे गिर गए और हाईटेंशन लाइन के तार क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं कैलाना, सिटावली, रहमाना और डबरपुर के खेतों में करीब 40 खंभे टूट गए। गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी, जबकि बुधवार को भी बिजली बहाल न होने से गर्मी और पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। करीब 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली निगम के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक आकलन में लगभग एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। विभाग ने युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों के खेतों में बिजली आपूर्ति बहाल होने में दो दिन का समय लगेगा।
खरखौदा और राई में भी बिगड़ी व्यवस्था
खरखौदा क्षेत्र में भी तेज हवा से कई पेड़ और बिजली के पोल टूटकर गिर गए। कई स्थानों पर पेड़ों के नीचे बिजली लाइनें दब गईं, जिससे आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारियों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। अधिकांश गांवों में बुधवार दिन के समय जाकर बिजली व्यवस्था सामान्य हो सकी। राई में भी तड़के तक बिजली गुल रही। कुछ स्थानों पर बिजली सुबह आठ बजे तक सुचारू हो सकी। तेज हवा से यहां कई स्थानों पर सोलर सिस्टम को नुकसान पहुंचा और लोगों को भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
राहत और बहाली कार्य जारी
आंधी और बारिश के बाद जिलेभर में बिजली निगम, वन विभाग और प्रशासन की टीमें राहत एवं बहाली कार्यों में जुटी हुई हैं। क्षतिग्रस्त बिजली ढांचे की मरम्मत, गिरे हुए पेड़ों को हटाने और प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य जनजीवन बहाल करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

शहर की कई कॉलोनियों में पांच घंटे ठप रही बिजली
आंधी का असर शहरी क्षेत्र में भी देखने को मिला, जहां करीब पांच घंटे बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। शहर में रात को बिजली निगम की टीमें तार व जंपर जोड़ने में लगी रहीं। बिजली निगम के एक्सईएन रणबीर देशवाल ने बताया कि रात को आंधी से बिजली आपूर्ति प्रभावित होते ही टीमों को निरीक्षण के लिए लगा दिया गया था, जिसके बाद चार से पांच घंटे में बिजली व्यवस्था सुचारू कर दी गई।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed