{"_id":"68c5d59b1be3a3df4d032b6e","slug":"600-kg-of-bombs-and-firecrackers-recovered-from-factory-warehouse-sonipat-news-c-197-1-snp1003-142202-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी के गोदाम से 600 किलो बम-पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी के गोदाम से 600 किलो बम-पटाखे बरामद
Sun, 14 Sep 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत टीम ने सनपेड़ा रोड पर फैक्टरी के गोदाम पर छापा डालकर अवैध रूप से रखे 600 किलो बम-पटाखे बरामद किए। यह कार्रवाई क्षेत्रीय अधिकारी निर्मल कुमार के नेतृत्व में की गई।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पटाखों की बिक्री व प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। विभाग ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यापारी, संस्था या व्यक्ति को पटाखों के भंडारण, बिक्री और प्रयोग की अनुमति नहीं है।
यदि कोई आदेशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान पटाखों की मांग बढ़ने पर कई लोग चोरी-छिपे बिक्री का प्रयास करते हैं, मगर अब किसी भी स्तर पर ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब्त पटाखों को सील कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और संबंधित विभाग को नष्ट करने के लिए लिखा है। निर्मल कुमार ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।