फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   6 up-down trains cancelled, one and a half dozen affected

Sonipat News: अप-डाउन की 6 गाड़ियां रद्द, डेढ़ दर्जन प्रभावित

Mon, 17 Jul 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
6 up-down trains cancelled, one and a half dozen affected
सोनीपत। दिल्ली और अंबाला मंडल में चार दिन भारी बारिश के बाद रेलवे पटरियों पर पानी भरने से रविवार को भी रेलवे यातायात प्रभावित रहा। रेलवे ने स्थिति को देखते हुए रविवार को भी दो सवारी गाड़ियों सहित 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन रद्द रखा। फिलहाल पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। ऐसे में आठवें दिन भी अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली सवारी गाड़ियों सहित डेढ़ दर्जन से ज्यादा एक्सप्रेस ट्रेनाें का परिचालन प्रभावित रहा। यह ट्रेनें करीब 38 मिनट से 8:37 घंटे की देरी से चलाई गई। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भारी बारिश के प्रभाव से दिल्ली व अंबाला मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों की पटरियों पर पानी भर गया था। रेलवे अधिकारी स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन आठवें दिन भी यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। अप-डाउन लाइन की 2 सवारी गाड़ियों सहित 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रही। इसके अलावा दिल्ली-अंबाला रूट पर आवागमन करने वाली डेढ़ दर्जन से ज्यादा गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने व्यवस्था के साथ ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया। वहीं कई यात्री सोनीपत स्टेशन पर बैठकर गाड़ियों का इंतजार करते रहे। ट्रेनों के परिचालन में देरी होने से यात्री परेशान दिखे।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला (अप) रूट पर रद्द की गई ट्रेनें
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम

12057 ऊना हिमाचल जन शताब्दी
04583 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर
14507 बठिंडा एक्सप्रेस
अंबाला-दिल्ली (डाउन) रूट की रद्द ट्रेन
12058 नई दिल्ली जन शताब्दी
04586 पानीपत-गाजियाबाद पैसेंजर
14508 बठिंडा एक्सप्रेस
अंबाला-दिल्ली रूट की प्रभावित गाड़ियां
ट्रेन संख्या नाम देरी
04072 गति शक्ति एक्सप्रेस 2:35 घंटे
04472 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर 45 मिनट
04406 कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन 38 मिनट
12926 पश्चिम एक्सप्रेस 1:20 घंटे
14554 हिमाचल एक्सप्रेस 2:02 घंटे
18102 टाटानगर एक्सप्रेस 1:48 घंटे
04178 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 40 मिनट
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली पैसेंजर 1:11 घंटे
12920 मालवा एक्सप्रेस 40 मिनट
12012 नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 50 मिनट
14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस 35 मिनट
दिल्ली-अंबाला रूट की प्रभावित गाड़ियां
11057 अमृतसर एक्सप्रेस 2:46 घंटे
12919 मालवा एक्सप्रेस 51 मिनट
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:07 घंटे
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 5:18 घंटे
04581 दिल्ली-पानीपत पैसेंजर 1:33 घंटे
14331 कालका एक्सप्रेस 53 मिनट
04471 गाजियाबाद-पानीपत 55 मिनट
12311 नेताजी एक्सप्रेस 1:32 घंटे
18309 जम्मूतवी एक्सप्रेस 8:37 घंटे
भारी बारिश के बाद स्थिति में सुधार होने के साथ रेलवे यातायात को धीरे-धीरे सुचारू किया जा रहा है। रविवार को अप-डाउन की 2 सवारी गाड़ियों सहित 6 एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया। अन्य ट्रेनों को व्यवस्था के साथ गंतव्य की ओर रवाना किया गया। रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed