फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   590 new corona infected including five doctors found, farmer died

पांच चिकित्सक समेत 590 नए कोरोना संक्रमित मिले, किसान की मौत

Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
590 new corona infected including five doctors found, farmer died
कच्चे क्वार्टर मार्केट में लगी भीड़। संवाद - फोटो : Sonipat
कोरोना का कहर जारी है। कोरोना से गांव ककरोई के 37 वर्षीय किसान की मौत होने हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 259 हो गई है। इसके साथ ही शुक्रवार को कोरोना के 590 नये संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच चिकित्सक व छह स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। सक्रिय मरीज बढ़कर 2980 हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा अब 53 हजार 757 हो गया है। वहीं 422 मरीज कोरोना से ठीक हुए है। अब तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 50 हजार 608 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां में तीन चिकित्सक व दो स्टाफ कर्मी कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं जिला नागरिक अस्पताल के दंपती चिकित्सक समेत छह कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में 25, राई खेलकूद विद्यालय में 16, सरगथल में 7, फायर स्टेशन राई में 52 व 39 वर्षीय कर्मचारी, एसपी माजरा में दंपती समेत उनकी एक वर्ष की बच्ची, फिरोजपुर बांगर में 20 लोग, मुरथल में 10 लोग, मुंडलाना में 8, सिविल लाइन थाना में 33 वर्षीय पुलिस कर्मी, साई केंद्र में 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

लोगों की लापरवाही पड़ रही भारी
रोजाना सैकड़ों की संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, फिर भी लोग लापरवाही कर रहे हैं। बाजारों में लोग कोरोना नियमों का पालन तक नहीं कर रहे। लोग बाजार में बिना मास्क लगाए खरीदारी करने पहुंच रहे हैं और दुकानों पर भी कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। लोगों की लापरवाही के कारण लगातार कोरोना के नए संक्रमित मिल रहे हैं। जिसके चलते कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2980 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह की बच्ची समेत 32 बच्चे संक्रमित
कोरोना से बीसवां मील की चार माह की बच्ची समेत 32 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें अशोक विहार में 8 साल का बच्चा, चिड़ाना, एसपी माजरा, सोनीपत व वर्धमान गार्डनिया में एक-एक साल के चार बच्चे, सोनीपत में 5 साल का बच्चा, सरगथल, दोदवा, नंदवानी नगर में 13-13 साल के तीन बच्चे, बढख़ालसा में 11 साल का बच्चा, हरि नगर में 8 व 6 साल के दो बच्चे, पार्कर रेजीडेंसी में 10 व 7 साल की बच्ची, गोहाना में 9 साल का बच्चा, फिरोजपुर बांगर में 10 व 14 साल के दो बच्चे, थाना कलां में 7 साल का बच्चा, खरखौदा व रोहणा में 11 व 14 साल के बच्चे, सिसाना, जुआं व सेक्टर-10 की 10-10 साल बच्ची, मोहल्ला कलां व सेक्टर-23 में 3 साल की बच्ची, सेक्टर-23 में 12 साल का बच्चा, टीडीआई में 2 साल का बच्चा, अपेक्स ग्रीन में 8 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिले है। उप सिविल सर्जन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आदर्श शर्मा ने बताया कि बच्चों को घरों से बाहर न निकलने दे। कोरोना से बचाव के लिए बच्चों के साबुन से हाथ धुलाते रहे। घरों के अंदर इंडोर गेम का प्रबंध किया जाए ओर बच्चों को पौष्टिक खाना दें। तबीयत बिगड़ने के बाद घरेलू इलाज कराने की बजाय उसे डॉक्टर से जरूर दिखाएं।
आरटीपीसीआर की संक्रमण दर 39.99 फीसदी
स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जिलेभर में 1586 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 1253 आरटीपीसीआर और 333 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट शुक्रवार को ही प्राप्त कर ली गई थीं। इसमें से 29 लोगों को संक्रमित पाया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 8.71 फीसदी रही। दूसरी ओर आरटीपीसीआर की पुरानी 1403 रिपोर्ट भी शुक्रवार को प्राप्त की गई। इसमें से 561 लोगों की रिपोर्ट संक्रमित पाई गई है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 39.99 फीसदी रही। इन सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया है।
ककरोई के 37 वर्षीय किसान की हुई मौत
शुक्रवार को एक मरीज की मौत की पुष्टि की गई है। गांव ककरोई का रहने वाला 37 वर्षीय युवक किसान था। वह 10 साल से शुगर की बीमारी से पीड़ित था। ठंड लगने के कारण उसे 16 जनवरी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले दिन उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। उसके बाद दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां आईसीयू में रहते हुए 18 जनवरी को उसकी मौत हो गई थी। उनकी टेस्ट रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। कोरोना नियमों के साथ उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया।

सेक्टर-15 में किया गया नियमों के तहत अंतिम संस्कार
गांव मुरथल के रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने पर बीपीएस मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वीरवार को उसकी उपचार के बाद मौत हो गई थी। वीरवार देर शाम कोविड नियमों का पालन करते हुए शहर के सेक्टर-15 स्थित शिव मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed