फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   58 new patients after three months, Covid care center resumed

तीन महीने बाद 24 घंटे में मिले 58 नए मरीज, कोविड केयर सेंटर फिर शुरू

Thu, 25 Mar 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
58 new patients after three months, Covid care center resumed
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर दोबारा बढ़ने लगा है। वीरवार को करीब तीन माह बाद सबसे ज्यादा 58 नए पॉजीटिव मिले। वहीं, 15 मरीज ठीक होकर घर लौटे। 20 दिन से लगातार केस बढ़ने से जहां विभाग ने सैंपल लेने का समय बढ़ा दिया है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेस्ट हाउस राई में दोबारा कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया है। सेंटर में अभी 30 बेड हैं। वहीं 5223 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। फिलहाल जिले में 250 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 15415 और ठीक होने वालों की संख्या 15079 पहुंच गई है। 86 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कुछ समय पहले कोरोना कमजोर हो गया था, लेकिन लोगों ने लापरवाही बरती। अब दोबारा से खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। पिछले 20 दिन से लगातार अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज आ रहे हैं। ऐसे में इन मरीजों की जांच फ्लू ओपीडी में दोबारा शुरू कर दी गई। वहीं करीब तीन माह बाद वीरवार को फिर सबसे ज्यादा 58 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब जिला नागरिक अस्पताल के साथ पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस राई में 30 बेड का कोविड केयर सेंटर बनाया है, यहां कोरोना संक्रमितों को रखा जाएगा। विभाग ने उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी के नेतृत्व में टीम लगा दी है। इस टीम में विभाग ने चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, सफाई कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

लक्षण मिलने पर लापरवाही न बरते लोग
सिविल सर्जन ने कहा कि लोगों को यदि खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ है तो वह तुरंत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच कराएं। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां मिले संक्रमित
वीरवार को शहरी क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-15 में आठ, सेक्टर-23 में एक, सेक्टर-12 में एक, मालवीय नगर में एक, राजेंद्र नगर में एक, जीवन विहार में दो, अशोक विहार में एक, काठ मंडी में एक, शिवाजी कॉलोनी में एक, दुर्गा नगर में एक, माडल टाउन में एक, ट्यूलिप ग्रांड में चार, एल्डिको में एक, वर्धमान गार्डन में एक, ग्रैंड एंपायर में एक, सुंदर सांवरी में एक, शिव कॉलोनी में एक, पुलिस लाइन में दो, देव नगर में एक, पटेल नगर में एक, विकास नगर में एक, न्यू अशोक नगर में एक व शहर में अन्य जगहों पर दो नए मरीज मिले है। ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत गांव बली में दो, आंवली में एक, माहरा में एक, रिवाडा में एक, मदीना में एक, बढ़मलिक में एक, असावरपुर में एक, गढ़ी घसीटा में एक, लाठ में एक, मुरथल में एक, गढ़ी ब्राह्मणान में एक तीन, ककरोई में एक, बहालगढ़ मेंएक, पुरखास में एक मरीज मिला है।
वैक्सीन लगावाने में बुजुर्ग आगे
जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ बुजुर्गों को वैक्सीन लगाई गई। विभाग की ओर से वीरवार को 3418 बुजुर्ग लोगों ने पहली बार वैक्सीन लगवाई। साथ ही 83 फ्रंटलाइन वर्कर्स और 97 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। गंभीर बीमारी से ग्रजस्त 45 से 59 वर्ष तक 1625 मरीजों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। वीरवार को 5223 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।

घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य
लोगों को अब भी कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। सभी नियमों का पहले की तरह पालन करें, क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए टीकाकरण जरूरी है। टीकाकरण के बाद भी लोगों को आवश्यक हिदायतों का पालन करना चाहिए। घर से बाहर निकलने पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरी है। - श्यामलाल पूनिया, डीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed