फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   56 people donated blood in memory of Pulwama attack

Sonipat News: पुलवामा हमले की याद में 56 लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 14 Feb 2024 03:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
56 people donated blood in memory of Pulwama attack
खरखौदा। शहर के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में मंगलवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन की ओर से मां भारती रक्तवाहिनी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाकर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर 56 लोगों ने रक्तदान किया। वर्ष 2019 में हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। उपमंडल अधिकारी सुदेश कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि रक्तदाताओं को बैज लगाए। कहा कि स्वस्थ व्यक्ति हर तीन माह में रक्तदान करें तो उसके खुद का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। जरूरतमंद मरीज का जीवन भी बच जाएगा। सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। कनिष्ठ अभियंता तेग बहादुर ने बताया कि लगातार तीन वर्षों से उनकी एसोसिएशन शिविर लगाकर देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देती आ रही है। इस दौरान प्रेम गौतम, बसंत, अमित, मुकेश सैनी, प्रमोद नैना, जगबीर दहिया, अनिल भारद्वाज, संदीप खटक, रवि जैन, नवीन ठाकरान व मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed