फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   559 corona infected including children of two and three months were found

दो व तीन माह के बच्चों समेत 559 कोरोना संक्रमित मिले

Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
559 corona infected including children of two and three months were found
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के लिएलगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : Sonipat
तीसरी लहर में कोरोना का प्रभाव बच्चों पर पड़ने लगा है। पहले ही तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका जताई जा चुकी थी। वीरवार को तीन मासूमों समेत 26 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले। साथ ही सोनीपत की एसडीएम शशि वसुंधरा भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। वीरवार को कुल 559 संक्रमित मिले, जिसके साथ संक्रमितों की संख्या 53 हजार 167 हो गई है। इसके साथ ही 403 मरीज ठीक हुए। ठीक होने वालों की संख्या 50 हजार 186 हो गई है। सक्रिय केस की संख्या अब 2723 हो गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि ईदगाह कॉलोनी में छह माह की बच्ची, आदर्श नगर में तीन माह का बच्चा व हसनपुर में 2 माह की बच्ची को कोरोना संक्रमित पाया गया है। साथ ही बालग्राम राई में 8-8 व 12 साल की तीन लड़कियां, खेवड़ा में 7 साल का बच्चा, हनुमान नगर में 6 साल का बच्चा, कुंडली में 10 साल का बच्चा, गढ़ शहजानपुर में 10 साल की लड़की, कृष्णा नगर में छह साल की लड़की, सोनीपत में 6 साल का बच्चा, मुंडलाना में 2 साल की बच्ची, गोहाना में 9 व 11 साल के बच्चे, खरखौदा में 7 व 8 साल के बच्चे, ओमैक्स सिटी में 14 साल का लड़का, मैक्स हाइट में 13 साल की लड़की कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सेक्टर 15 में 10 साल के दो बच्चे, 14 साल का लड़का व 13 साल की लड़की, जिंदल ग्लोबल सिटी में एक साल का बच्चा, सेक्टर-12 में छह साल का बच्चा व फिरोजपुर बांगर गांव में 12 साल का बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन का कहना है कि महिला मेडिकल कॉलेज में 37 साल के चिकित्सक, 27 साल के स्वास्थ्य कर्मी व 40 साल की महिला स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले है। इसके अलावा बोस्टल जेल में 18 साल का युवक, सिविल लाइन थाने में 28 वर्षीय पुलिस कर्मी, जिला अस्पताल में 28 व 22 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कर्मी, मुरथल गांव में 15 लोग, जठेड़ी में 10 लोग, अशोका विवि में सात, जिला कारागार में 29 वर्षीय युवक, जिला कोर्ट में 22 लोग, डीसी कार्यालय में 37 वर्षीय कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले है। पुलिस लाइन में 5 लोग व साई सेंटर में 10 प्रशिक्षु खिलाड़ी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को किए गए 1813 टेस्ट
जिले में वीरवार को कुल 1813 टेस्ट किए गए। इसमें 1419 आरटीपीसीआर और 394 रैपिड एंटीजन टेस्ट शामिल रहे। रैपिड एंटीजेन टेस्ट की सभी रिपोर्ट वीरवार को ही प्राप्त हो गई थीं। इसमें से 22 लोगों को संक्रमित पाया गया है। इस टेस्ट की संक्रमण दर 5.58 फीसदी रही। वहीं आरटीपीसीआर की पुरानी 1405 रिपोर्ट भी वीरवार को प्राप्त हुई। इसमें से 537 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इस टेस्ट की संक्रमण दर 38.22 फीसदी रही। इन सभी मरीजों को भी होम आइसोलेशन में भेजा गया है।

20 बेडों पर कोरोना के मरीज भर्ती
डीसी ललित सिवाच ने कहा कि जिले में कुल 750 बेड कोरोना के मरीजों के लिए सुरक्षित किया गया है, जिनमें से कोरोना के लिए 350 बेड में से 332 बेड खाली हैं। वहीं 300 ऑक्सीजन युक्त बेड हैं, जिनमें से दो पर मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कोविड-19 के लिए 50 आईसीयू बेड तथा 50 वेंटिलेटर सुरक्षित है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपना टीकाकरण जरूर करवाए व पहले की तरह सतर्कता बरतते हुए प्रशासन द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed