फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   5529 farmers applied for stubble management

Sonipat News: पराली प्रबंधन को लेकर 5529 किसानों ने किया आवेदन

Sat, 26 Oct 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 26 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
5529 farmers applied for stubble management
फोटो 05. सोनीपत के एक गांव में पराली प्रबंधन का निरीक्षण करने पहुंचे कृषि एवं किसान कल्याण विभा
सोनीपत। प्रदूषण रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से किसानों को पराली और धान फसल के अवशेषों का प्रबंधन करने के लिए जोर दिया जा रहा है। पराली का इन सीटू और एक्स सीटू प्रबंधन करने वाले किसानों को 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसका लाभ लेने के लिए अब तक 5529 किसानों ने पंजीकरण भी कर दिया है जिसके तहत करीब 45772 एकड़ का क्षेत्र पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इस वर्ष इन सीटू के लिए 5255 किसान 43977 एकड़ व एक्स सीटू के लिए 297 किसान 1795 एकड़ के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वह फील्ड में रहकर कार्य करें। ग्राम स्तर की टीमें किसानों को जागरूक करें और उन्हें फसल अवशेष प्रबंधन के लाभ व पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएं।
विज्ञापन

वहीं खंड व ग्राम स्तरीय टीमें के नोडल अधिकारी पुलिस विभाग के साथ नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पराली प्रबंधन करने वाले 5221 किसानों को 5 करोड़ 4 लाख 93 हजार रुपये अनुदान स्वरूप दिए थे। इस बार भी पराली व प्रबंधन करने वाले किसानों को अनुदान राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा ने बताया कि अब तक किसानों को पराली व अवशेषों का प्रबंधन करने के लिए फसल प्रबंधन (सीआरएम) योजना के तहत अनुदान पर कृषि यंत्र मुहैया करवाए जा रहे हैं। वर्ष 2023-24 के अंतर्गत किसानों को 392 कृषि यंत्र अनुदान पर मुहैया करवाएं गए। इस वर्ष किसानों को 584 कृषि यंत्रों के लिए परमिट जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed