{"_id":"696be983a05b34b0d90ced5c","slug":"55-transfers-were-approved-and-45-were-registered-in-the-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1003-148350-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिविर में 55 इंतकाल मंजूर कर 45 दर्ज किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिविर में 55 इंतकाल मंजूर कर 45 दर्ज किए
Sun, 18 Jan 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत रोड स्थित लघु सचिवालय में शनिवार को इंतकाल व जमाबंदी के समाधान के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान 55 इंतकाल मंजूर किए गए, जबकि 45 दर्ज किए गए। कानूनगो अजय की देखरेख में आयोजित इस शिविर में मौके पर ही दस्तावेजों की जांच कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया।
एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने बताया कि इंतकाल और जमाबंदी के लिए आवेदनकर्ताओं को अपने सभी कागजात मौके पर ही प्रस्तुत करने होंगे। रजिस्ट्री के बाद भूमि रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने यानी इंतकाल से संबंधित हजारों लंबित मामलों का तेजी से निपटान किया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक देरी से राहत दिलाना है। 24 और 31 जनवरी को भी लगने वाले शिविर में इंतकाल मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।