{"_id":"613277998ebc3ebeb708aa18","slug":"54-thousand-rupees-withdrawn-from-the-account-by-giving-job-offer-sonipat-news-rtk6229055125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जॉब का ऑफर दे खाते से निकाले 54 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जॉब का ऑफर दे खाते से निकाले 54 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कुंडली स्थित प्रेम कॉलोनी में रहने वाली महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से दस रुपये शुल्क जमा कराए और बाद में खाते से 54 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला के पति ने पुलिस मुख्यालय सहित दस पुलिस अधिकारियों को मेल भेजकर शिकायत की। कुंडली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कुंडली की प्रेम कॉलोनी के रहने वाले निखिल शर्मा ने बताया कि वह एक कंपनी में अधिकारी के पद पर हैं। उनकी पत्नी स्वेच्छा के मोबाइल पर 14 जुलाई की रात को पौने नौ बजे एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उन्हें नौकरी का ऑफर दिया था। इस पर स्वेच्छा ने उसके बाद फोन नंबर से दस रुपये जमा कराने की बात कही। स्वेच्छा ने डेबिट कार्ड से दस रुपये का भुगतान कर दिया। उस समय आरोपी ने झांसे में लेकर उनसे ओटीपी नंबर पूछ लिया। ओटीपी बताते ही आरोपी ने उनके खाते से सभी 54 हजार रुपये निकाल लिए। उसने खाते में एक भी रुपया नहीं छोड़ा। उन्होंने इसकी सूचना बैंक को दी। अगले दिन बैंक पहुंचकर उनको लिखित में शिकायत दी। उसके साथ ही कुंडली थाना पुलिस को सूचना दी गई। ऑनलाइन ठगी करने वाले का मोबाइल नंबर दो दिन तक सक्रिय रहा। वह फोन रिसीव करता रहा, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। उसके बाद निखिल ने पुलिस मुख्यालय चंडीगढ़ सहित एसपी-डीएसपी समेत 10 पुलिस अधिकारियों को मेल पर शिकायत भेजी। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।