फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   5171 farmers got registration done for compensation

Sonipat News: मुआवजे के लिए 5171 किसानों ने करवाया पंजीकरण

Fri, 24 Mar 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 24 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
5171 farmers got registration done for compensation
सोनीपत/गोहाना। हवा के साथ बेमौसम बारिश से किसानों की गेहूं व सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए कृषि विभाग ने बीमाधारक किसानों को पंजीकरण कराने के लिए 72 घंटे का समय दिया था। तीन दिन में जिले में 5171 किसानों ने पंजीकरण करवाया है। इसमें गोहाना मंडल के 3364 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिले में 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल उगाई है। जिसमें बारिश व ओलावृष्टि से वीरवार दोपहर तक के सर्वे में 13340 एकड़ का नुकसान हुआ है। इसमें 11090 एकड़ बारिश व 2250 एकड़ ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है। जिले में छह हजार हेक्टेयर में सरसों का उत्पादन किया गया है। जिसमें से करीब 650 एकड़ में नुकसान की आशंका है। नुकसान की भरपाई के लिए वीरवार दोपहर तक फसल बीमा के लिए 5171 किसानों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है। गोहाना मंडल के कृषि विभाग के कार्यालय में 3364 किसानों ने हवा व बारिश के चलते खराब हुई अपनी फसलों का पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

जिलेभर में किसानों का पंजीकरण
गोहाना - 1160
कथूरा - 1544
खरखौदा - 986
सोनीपत - 628
मुंडलाना - 660
राई - 27
गन्नौर - 166
कुल किसान - 5171
कृषि विभाग के कार्यालय में गोहाना मंडल के फसल बीमा धारक 3364 किसानों ने आवेदन किए हैं। इन किसानों की फसलों का जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा। इसके बाद किसानों के लिए मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -डॉ. राजेंद्र मेहरा, उपमंडल कृषि अधिकारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed